6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोरीमन्ना में उत्पात, गुड़ामालानी में बरपाया कहर

- डम्पर ने छह मासूमों को कुचला, तीन की मौत -छुट्टी के बाद स्कूल से लौट रहे थे घर-गुड़ामालानी क्षेत्र के धोरीमन्ना रोड पर दर्दनाक हादसा

less than 1 minute read
Google source verification
धोरीमन्ना में मचाया उत्पाद, गुड़ामालानी में बरपाया कहर

धोरीमन्ना में मचाया उत्पाद, गुड़ामालानी में बरपाया कहर

बाड़मेर पत्रिका. स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रहे स्कूली छात्रों को गुड़ामालानी-धोरीमन्ना सड़क मार्ग पर बुधवार शाम को तेज रफ्तार डम्पर ने कुचल दिया। हादसे में दो मासूम छात्राओं व एक छात्र की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर गुड़ामालानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर चालक शराब के नशे में धुत था। गुड़ामालानी थाना उप निरीक्षक तेजुसिंह ने बताया कि गुड़ामालानी-धोरीमन्ना मार्ग से स्कूली की छुट्टी होने पर पैदल अपने घर लौट रहे स्कूली छात्रों को डाबल गांव के पास डंपर ने चपेट में लिया। हादसे में छात्रा पारसा (14) पुत्री प्रभुराम, पूरो (12) पुत्री सांवलाराम निवासी मोटी ढाणी, डाबल की मौके पर मौत हो गई। वहीं छात्र गोरखाराम पुत्र बांकाराम, उदाराम पुत्र शंभूराम, पंखी (14) व छगनी (12) पुत्री माधाराम घायल हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रैफर किया। गंभीर घायल गोरखाराम ने उपचार के दौरान गुजरात के अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक जगदीश पुत्र रामाराम निवासी आमलसरिया को गिरफ्तार कर डंपर जब्त किया। हादसे के बाद डिप्टी देवाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया।
धोरीमन्ना. कस्बे में जिस डंपर चालक ने बुधवार को उत्पात मचाया उसने गुड़ामालानी में तीन मासूमों को रौंद दिया। समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद हादसा रोका जा सकता था। गौरतलब है कि डंपर चालक ने बाजार में खड़े हाथ ठेलों को टक्कर मारी, वह नशे में धुत बताया जा रहा है। इसकी सूचना धोरीमन्ना पुलिस को स्थानीय लोरी संचालक नागजीराम गवारिया ने दी, लेकिन पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई, जिसकी वजह से गुड़ामालानी के पास डंपर चालक ने स्कूल से घर जा रहे मासूमों को चपेट में ले लिया।