4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक में भरी थी चावल की भूसी, तलाशी में सात लाख की शराब मिली

अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
ट्रक में भरी थी चावल की भूसी, तलाशी में सात लाख की शराब मिली

ट्रक में भरी थी चावल की भूसी, तलाशी में सात लाख की शराब मिली

गुड़ामालानी (बाड़मेर). गुड़ामालानी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शराब से भरा ट्रक पकड़ा। गुड़ामालानी से जोधपुर मेगा हाइवे पर डाबड़ गांव के पास से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। चावल के भुसे के कट्टों के नीचे छुपाकर रखी शराब पकड़ पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। गुजरात जा रही थी ट्रक में सात लाख रुपए की शराब थी।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मूलाराम चौधरी सहित पुलिस जाब्ता ने मेगा हाइवे पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान डाबड़ गांव के पास ट्रक रुकवाकर तलाशी ली। ट्रक के अन्दर चारों तरफ चावल के भुसे से भरे कट्टों के बीच में अवैध शराब की 253 पेटी शराब मिली।

पुलिस ने शराब परिवहन के आरोपी ट्रक चालक आंखी खान पुत्र कायमदीन निवासी भोजपुर जोधपुर को गिरफ्तार किया। ट्रक से अवैध शराब के 253 कर्टन जब्त किए। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी मूलाराम चौधरी, हेड कांस्टेबल हर्षाराम, मोटाराम, श्यामदान चारण, मूलसिंह, रविप्रकाश, चालक श्रीराम, रमेश कुमार साथ रहे।