कार्यक्रम में कमिश्नर अशोक कोठारी, साध्वी विजयप्रभा, साध्वी जिनबाला, साध्वी शताब्दीप्रभा, साध्वी कलाप्रभा, समणी संचितप्रज्ञा, मुमुक्षु प्रियंका ओस्तवाल, मुमुक्षु दी प्त् िवेदमूथा, ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, महिला मण्डल अध्यक्ष निर्मला संकलेचा ने अभिव्यक्ति दी। संसार पक्ष में बालोतरा से संबद्ध समणीवृंद , मुमुक्षुवृंद संयुक्त रूप में, साध्वियों, तेरापंथ महिला मण्डल, तेरापंथ कन्या मण्डल, तेरापंथ युवक परिषद व मुमुक्षु रक्षा ओस्तवाल ने गीत के माध्यम से पूज्य चरणों की अभ्यर्थना की। टीना श्रीश्रीमाल ने आचार्य से 25 की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। साढ़े तीन घंटे इस आयोजन में बालोतरा, जसोल व पचपदरा सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। लोगों में कार्यक्रम को लेकर उल्लास नजर आया।