सुभाषचन्द्र ने बताया कि भरतपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रमों में भजनलाल शर्मा और वह साथ रहा करते थे, तब से लेकर आज तक मुलाकात होती रहती है। बाड़मेर आए तो वह सभा में पहुंचा, जब मुख्यमंत्री ने बीच रास्ते अपने मित्र सुभाषचंद्र छीपा को देखा तो काफिला रोक मुलाकात कर उसकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने चालकना व सोनड़ी में भी इसी तरह मुलाकात कर अपने मित्र सुभाषचंद्र का हाल-चाल पूछा था।