26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘खेलकू  द हमारी राष्ट्रीय संस्कृति की धरोहर

लापला तला में गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 24 Oct 2021, 12:43 AM IST

‘खेलकू  द हमारी राष्ट्रीय संस्कृति की धरोहर

‘खेलकू  द हमारी राष्ट्रीय संस्कृति की धरोहर

बाड़मेर. भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बाड़मेर की ओर से राउमावि लापला तला में शनिवार को गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम मां भारती और पाथेय विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शाखा अध्यक्ष किशोर शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी अनिवार्य है। एक स्वस्थ बालक स्वयं, परिवार व समाज का विकास करने को प्रेरित रहता है। खेल हमारी राष्ट्रीय संस्कृति की धरोहर है जो राष्ट्र की उन्नति में योगदान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय की बालिकाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पॉल वाल्ट सहित स्पोट्र्स में जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जिसका श्रेय गुरुजन को जाता है।

प्रकल्प प्रभारी बाबूलाल शर्मा ने गुरु वदन छात्र अभिनंदन विषय की उपादेयता की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा, संस्कार, सामाजिक दायित्वों की जानकारी से व्यक्ति की पहचान बनती। जीवन के सभी रिश्तों की पहचान मां करवाती हैं किंतु व्यक्ति अपने गुरु और मित्र की पहचान स्वयं करता है। मुख्य अतिथि अशोक गिगल ने कहा कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा के लिए राष्ट्र गीतों को दोहराने, अंगीकार करने से राष्ट्रीयता की भावना जागृत होती है। वित्त सचिव राजेंद्र बिंदल ने बताया कि विद्यालय के श्रेष्ठ धावक एव स्पोट्र्स की बालिकाओं सहित 10 बालकों का अभिनंदन परिषद द्वारा किया। सम्मानित बालको ने गुरुजन का तिलक लगा चरण स्पर्श के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया और 14 शिक्षकों को परिषद् की और से स्मृति चिन्ह भेंट कर वंदन किया गया।

सेवानिवृत्त शिक्षक केसाराम को बालक-बालिकाओं को नियमित खेलकूद प्रशिक्षण की अवैतनिक सेवाओं के लिए परिषद की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था प्रधान अमराराम गोदारा ने आभार व्यक्त किया। शाखा सचिव महेश सुथार ने बालको को शपथ दिलवाई।