17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने से 50 मीटर दूर ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी, पुलिस गश्त पर सवालिया निशान

- चोरों ने डेढ़ लाख के आभूषणों पर किया हाथ साफ - अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Stolen at the Jewelers store, police station sedwa

Stolen at the Jewelers store, 50 meters away from the police station

सेड़वा.उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित पुलिस थाने से महज 50 मीटर दूरी पर स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर रविवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिए। चोर दुकान के ताले तोड़ अंदर घुसे तथा गहने पार कर दिए। इस संबंध में दुकान मालिक बांकाराम पुत्र गंगाराम सोनी निवासी सुनारों की बेरी दुधू ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर दुकान से करीब डेढ़ लाख के आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज करवाया। सोमवार को पुलिस ने मौका-मुआयना किया।

गश्त और चौकीदार, फिर भी चोरी
सेड़वा में पुलिस की ओर से रात्रि गश्त की व्यवस्था की गई है, लेकिन थाने से महज 50 मीटर दूरी पर स्थित दुकान में चोरी ने गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है। इसके अलावा सेड़वा के व्यापारियों ने भी एक चौकीदार लगा रखा है। चोरों ने फिर भी वारदात को अंजाम दे दिया। दुकान मालिक बांकाराम पुत्र गंगाराम सोनी निवासी सुनारों की बेरी दुधू ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर दुकान से करीब डेढ़ लाख के आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज करवाया। सोमवार को पुलिस ने मौका-मुआयना किया।

पहले भी हुई वारदात
कस्बे में करीब 2 माह पहले एक अनाज व्यापारी की दुकान के ताले तोड़ करीब 11 बोरी जीरा चुराने की वारदात भी हो चुकी है। इस मामले में पुलिस अब तक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।सेड़वा में पुलिस की ओर से रात्रि गश्त की व्यवस्था की गई है, लेकिन थाने से महज 50 मीटर दूरी पर स्थित दुकान में चोरी ने गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है।

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

सेड़वा.पुलिस ने केकड़ गांव में मुखबिर की इतला पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आदर्श केकड़ निवासी रामाराम पुत्र विरधाराम के मवेशियों के बाड़े में दबिश दी। यहां छिपाकर रखी चार कर्टन अवैध शराब बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग