मंडल के डाक अधीक्षक संग्राम भंसाली ने बताया कि डाक जीवन बीमा भारत वर्ष में सबसे पुरानी योजना है जिसका शुभारम्भ फरवरी 1884 में हुआ। डाक विभाग में डाक जीवन बीमा (पीएलआई) व ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) नाम से दो योजनाएं चल रही है, जो कि अन्य बीमा योजनाओं में से बहुत ही लोकप्रिय योजनाएं हैं। पीएलआई सरकारी व अद्र्धसरकारी कर्मचारियों के लिए है, जबकि आरपीएलआई ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों के लिए हैं। भंसाली ने बताया कि डाक जीवन बीमा पॉलिसी पर अन्य जीवन बीमा कम्पनियों के मुकाबले सबसे अधिक बोनस दिया जाता है। डाक विभाग की जीवन बीमा पॉलिसी में सुरक्षा, सुविधा, युगल सुरक्षा, संतोष, सुमंगल जैसी बीमा सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है ।