4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दमकल व घर घर कचरा संग्रहण टैक्सी ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन समाप्त, सभापति ने दिया आश्वासन, कर्मचारी काम पर लौटे

सभापति ने दिया आश्वासन, कर्मचारी काम पर लौटे
2 min read
Google source verification
Taxi drivers strike ends, employees return to work

Taxi drivers strike ends, employees return to work

बाड़मेर. नगर परिषद में ठेके पर लगे कार्मिकों को 2 माह का मानदेय नहीं मिलने पर कर्मचारियों का विरोध शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर में नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा की अध्यक्षता में बैठक के बाद मिले आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौटे। सुबह वार्ता नहीं होने के कारण दूसरे दिन भी घर घर कचरा संग्रहण टैक्सी चालक मोहल्लों में नहीं गए। ऐसे में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दीपावली पर चल रही सफाई
शहर भर में दुकानों व घरों व कार्यालयों में सफाई का काम चल रहा है। ऐसे में टैक्सी मोहल्लों में नहीं पहुंचने पर लोगों को कचरा फैंकने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास कचरा पॉइंट नहीं होने के कारण कचरे को फैंकना भी मुसीबत हो गई। दोपहर की वार्ता के बाद कर्मचारी मोहल्लें में पहुंचे तो लोगों ने राहत की सांस ली।

इन मांगों पर बनी सहमति

कर्मचारियों के 2 माह का बकाया मानदेय सोमवार तक जमा करवाने व मंगलवार तक कर्मचारियों के पीएफ खातों में राशि जमा करवाने के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौटे। दोपहर बाद हड़ताल समाप्त होने पर शाम की पारी में कर्मचारी काम पर लौटे। घर घर कचरा संग्रहण टैक्सी ड्राइवरों के अलावा दमकल ड्राइवर व अन्य कार्मिक भी काम पर लौटे।

ये भी पढ़े...

कल से पुन: शुरू होगा ऑनलाइन पंजीयन

बाड़मेर. मूंग के उत्पादक कई किसान गिरदावरी के अभाव एवं रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर दबाव के चलते अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीयन नहीं करवा पाए, अब ऐसे किसान 29 अक्टूबर से नजदीकी ई-मित्र केन्द्र या खरीद केन्द्र पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

राजफैड की प्रबंध निदेशक डॉ. वीना प्रधान ने बताया कि कई किसानों ने खरीद के लिये 3 अक्टूबर से मूंग के लिए पंजीयन करवाना प्रारम्भ किया था, लेकिन किसानों ने पंजीयन के दौरान मूल गिरदावरी अपलोड नहीं करवाई थी, ऐसे किसानों को गिरदावरी अपलोड कराने की सूचना दी गई थी।

किसानों की ओर से गिरदावरी से अपलोड कराने से वेबसाइट पर अत्यधिक दबाव होने से नये किसानों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा था। अब रजिस्ट्रेशन से वंचित रहे किसान अपना पंजीयन करवा सकते हैं।