उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निदेर्शों के अनुरूप सभी तैयारियां निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ पूरी करें। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी उडऩ दस्तों को प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित करें। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से रूबरू होकर भय रहित मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सकें, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।