
तहसील स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया
समदड़ी. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को तहसील स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
तहसीलदार शंकराराम गर्ग ने ध्वजारोहण किया। विकास अधिकारी नरपतसिंह भाटी, थानाधिकारी मीठाराम चौहान , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपाराम चौधरी, प्रधान सन्तोष जीनगर, सरपंच खमली देवी व समदड़ी स्टेशन सरपंच करमा देवी, प्रधानाचार्य विशनाराम प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उत्कृष्ट एवं सहरानीय सेवाओं के लिए 40 प्रतिभाओं जनो को सम्मानित किया गया । बीसीसी बैंक में ऋण पर्यवेक्षक उत्तमसिंह राजपुरोहित ने ध्वजारोहण किया। ग्राम सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष मंगलाराम चौधरी , रानीदेशीपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच उमराव कंवर ने तिरंगा फहराया।
बाड़मेर. नेहरू युवा केंद्र बाड़मेर के जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया के निर्देशानुसार 15 अगस्त सुबह 7:30 बजे युवाओं ने चौहटन में तिरंगे झंडे को फहराया और राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक जुंजाराम ने आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों एवं वीर सपूतों की जीवनी के बारे में बताया।
Published on:
15 Aug 2021 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
