बाड़मेर. प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (आठवीं बोर्ड) 2018 को लेकर अतिशीघ्र फॉलोअप परीक्षा होगी। इस परीक्षा में वे विद्यार्थी शामिल हो पाएंगे, जिन्हें अधिक आयु के चलते आवेदन जमा करने से वंचित किया गया था। वहीं, जिन विद्यालयों ने डाईट की ओर से आयोजित परीक्षा की जगह अपने स्तर पर परीक्षा करवाई थी, उनको अनिवार्य रूप से इसमें भाग लेना होगा। आवेदन ऑफलाइन होंगे और परीक्षा आयोजन का जिम्मा डाईट को दिया गया है।