
- पीले चावल बांट कर दिया न्योता
बालोतरा.
पचपदरा रिफाइनरी शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में भाजपा नेता, संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं। वार्ड-वार्ड, गांव-गांव, ढाणी-ढाणी लोगों से डोर टू डोर सम्पर्क कर व पीले चावल बांट उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं।
नगर के वार्ड 20 में राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, राज्य मंत्री महेन्द्रसिंह राठौड़, भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ आदि ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भजन गायक अशोक प्रजापत की ओर से नरेन्द्र मोदी पर बने भजन के पोस्टर का विमोचन किया। प्रदेश भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक गणपत बांठिया ने रईसदान चारण, भवानी सिंह परमार, रेखाराम मेघवाल, लक्ष्मण आदि कार्यकर्ताओं के आदि ने खेड़, बागुण्डी, आकड़ली, गुगड़ी आदि गांवों में ग्रामीणों को पीले चावल बांट प्रधानमंत्री कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
समदड़ी. पचपदरा में देश की सबसे आधुनिक रिफ ाइनरी लगेगी। जो प्रदेश व जिले के लिए गर्व की बात है । 16 को प्रधानमन्त्री इसका शिलान्यास करेंगे। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। कस्बे बजरंग वाटिका परिसर में भाजपा बैठक को सम्बोधित करते राज्यमंत्री महेन्द्रसिंह राठौड़ ने यह बात कही। कार्यकर्ता अधिकाधिक लोगों को पीले चावल बांट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित करें। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चम्पालाल जैन, महामन्त्री रामसिंह करनोत, मण्डल उपाध्यक्ष खेमराज व्यास ,पारस प्रजापत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, प्रवक्ता शिवनारायण श्रीमाली, टीकमसिंह राजपुरोहित, उपप्रधान लक्ष्मणसिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष लादूराम विश्नोई, बामसीन सरपंच उम्मेदराम चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष गणपतराज मेहता, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष हीराराम सोलंकी, श्यामसुन्दर दवे, सुरेन्द्रसिंह चारण, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अनिरूद्वसिंह राठौड़ मौजूद थे। इन्होंने स्टेशन, मौखण्डी आदि गांवों में ग्रामीणों को पीले चावल बांट कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया। निसं.
04- बालोतरा.शहर में पोस्टर का विमोचन करते भाजपा पदाधिकारी।
05- समदड़ी. बजरंग वाटिका में भाजपा जिला प्रभारी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
Published on:
11 Jan 2018 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
