9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महात्मागांधी का जीवन ही सन्देश ,मानवता के लिए करने की देता प्रेरणा

- कॉलेज में गांधी अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन
less than 1 minute read
Google source verification
महात्मागांधी का जीवन ही सन्देश ,मानवता के लिए करने की देता प्रेरणा

महात्मागांधी का जीवन ही सन्देश ,मानवता के लिए करने की देता प्रेरणा

बाड़मेर. महात्मागांधी का जीवन ही सन्देश है, उनका हर कृत्य हमें देश व मानवता के लिए कुछ अलग करने की प्रेरणा देता है। गांधीजी के ख्यालों से अपने जीवन को रोशन करें। यह बात विधायक मेवाराम जैन ने एमबीी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि पद से कही।

जैन ने कहा कॉलेज में स्थापित यह केंद्र न केवल गांधीजी के प्रति विधार्थियों का प्रेरणा का स्रोत बनेगा वरन शोध की नजर से भी यहां नई संभावनाएं बनेंगी। उन्होंने अध्ययन केंद्र में गांधी के जीवन को लेकर तैयार चित्र प्रदर्शनी और लगभग साढ़े तीन सौ पुस्तकों को देख प्रसन्नता जाहिर की और विधायक कोष से एक अलग कमरा बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर लोकबन्धु ने कहा कि गांधी का जीवन दर्शन हमें निरंतर समाज की उन्नति के लिए समर्पित रहकर कुछ करने की प्रेरणा देता है। सत्य.अहिंसा.सर्वधर्म सद्भाव जैसे मूल्य आज के समय में ज्यादा प्रासंगिक है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. हुक्माराम सुथार ने अध्ययन केंद्र के उद्देश्य और सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीवादी विचारों से प्रभावित दुनिया के दूसरे देशों के लोग अध्ययन के लिए हमारे देश में आते हैं। संचालन सह आचार्य मुकेश पचौरी ने किया।

सह आचार्य गणेश कुमार, सहायक आचार्य मांगीलाल जैन, एनएसस प्रभारी डायालाल सांखला, गायत्री तंवर, पूराराम, गणपत सिंह राज पुरोहित, एनसीसी प्रभारी सरिता लीलड एवं प्रयोगशाला सहायक हरीश खत्री उपस्थित थे।