10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी पहले से ही प्रदूषित, अब कुओं तक पहुंचा रासायनिक पानी, ….

60 किमी. नेहड़ा बांध की रामपुरा से दूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 9 Aug 2018, 7:01 PM IST

नदी पहले से ही प्रदूषित, अब कुओं तक पहुंचा रासायनिक पानी, ....

नदी पहले से ही प्रदूषित, अब कुओं तक पहुंचा रासायनिक पानी, ....

फैक्टफाइल
8 - सालों से प्रदूषित पानी की आवक

2 - सालों से गंदे पानी में बढ़ोतरी
1500 के करीब किसान प्रभावित

15 गांव प्रदूषित पानी की झेल रहे समस्या
100 किमी है रामपुरा से पाली की दूरी


350 के करीब कुएं प्रदूषित पानी से खराब

दलपत धतरवाल
बालोतरा. पिछले तीन सालों से लगातार अच्छी बरसात से लूनह नदी में पानी आया और किसानों तटवर्ती क्षेत्रों के कुएं रिचार्ज हो गए। कुओं में पानी आने से किसानों की समस्या भी काफी हद तक मिट गई, लेकिन पाली की वस्त्र धुपाई फैक्ट्रियों से नदी में बहाया जा रहा रासायनिक पानी कुओं के पानी को दूषित कर रहा है। इससे क्षेत्र के कई गांवों में सैकड़ों कुओं का पानी प्रदूषित हो गया है। यह पानी न तो पीने के लायक बचा और ना ही इसकी खेती में उपयोग किया जा सकता है।

पाली से करीब 100 किमी. दूर जिले के गांवों तक प्रदूषित पानी बहकर आता है। नेहड़ा बांध में जमा प्रदूषित पानी भी बांडी नदी से धुंधाड़ा गांव में आकर लूनी नदी में शामिल हो जाता है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊर्जामंत्री ने नदी में प्रदूषित पानी के बहाव का अवलोकन किया था। किसानों के अनुसार उसके बाद एक बार बहाव थम गया, लेकिन अब प्रदूषित पानी का बहाव पुन: तेज गया। इससे कुंओं का पानी प्रदूषित हो गया। कुओं में प्रदूषित पानी भर जाने से सिंचाई प्रभावित हो रही है।
प्रदूषित पानी से भूमिगत जलस्तर पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इससे रामपुरा, गोदों का बाड़ा, महेश नगर, पातों का बाड़ा, अजीत, चारणों का बाड़ा, भलरों का बाड़ा, भानावास, सामूजा, ढ़ींढ़स, खरंटिया, मजल, कोटड़ी, लाखेटा, लालिया गांवों के कुएं प्रदूषित हो गए।

आठ सालों से आवक जारी
पाली जिले की औद्योगिक इकाइयों से निस्तारित प्रदूषित पानी की लूनी नदी में पिछले आठ से आवक जारी है। दो साल पहले तक प्रदूषित पानी रामपुरा, गोदों का बाड़ा गांव तक ही आता था। अब प्रदूषित पानी भानावास गांव तक आ रहा है। इससे बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हुए है।

दिया था धरना
करीब 4 माह पहले लूनी नदी में प्रदूषित पानी की आवक से प्रभावित किसानों ने समदड़ी कस्बे में धरना देकर विरोध जताया। इसके बाद विधायक हमीरसिंह ने अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों का दौरा किया। पाली जिले के प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों के साथ नेहड़ा बांध का अवलोकन कर गेट बंद करवाए। पाली जिले की औद्योगिक इकाइयों को भी कुछ दिनों तक बंद करवाया गया। इसके बाद पानी की आवक थम गई। इस बीच उद्यमियों ने फिर से चोरी-छुपे प्रदूषित पानी को नदी में छोडऩा शुरू कर दिया और रासायनिक पानी फिर से समदड़ी तहसील के गांवों तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊर्जामंत्री, प्रदूषण नियंत्रण मंडल चेयरमैन के निर्देशन में एक विशेष टीम ने अवलोकन किया। फिर से पाली के उद्यमियों को सख्ती से इकाइयां बंद रखने के निर्देश दिए गए।

व्यू- प्रदूषित पानी हमारे बेरों में उतर गया। अचानक आए पानी से जमीनें और कुएं तक बर्बाद हो चुके हंै।
- मदनलाल भील, खेजडिय़ाली

डेढ़ दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। नदी के बीच व तट पर स्थित कुओं में रिसाव हो रहा है, प्रदूषित पानी भर रहा है।
- राजेन्द्र प्रजापत, भानावास

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष टीम ने प्रदूषित पानी से प्रभावित गांवों का अवलोकन कर रिपोर्ट तैयार की थी। प्रदूषित पानी रिसकर कुओं में भर गया है। - सुरेन्द्रसिंह खंगारोत, तहसीलदार समदड़ी
----------------------