
बाड़मेर जिले के जाखड़ों की ढाणी सनावड़ा में कृषि कुएं पर खुदाई के लिए कुएं में उतर रहे श्रमिक की रस्सा टूट जाने से मौत हो गई। कुएं में श्रमिक डि्रल मशीन लेकर उतर रहा था। इस दौरान वजन ज्यादा होने से रस्सा टूट गया। घटना के दौरान कुएं पर कुल पांच श्रमिक कार्य कर रहे थे।
सदर पुलिस के अनुसार सनावड़ा निवासी विशनाराम (27) पुत्र धमाराम चार अन्य मजदूरों के साथ जाखड़ों की ढाणी के कुएं पर खुदाई के लिए गुरुवार से काम शुरू किया था। हादसे के वक्त दो श्रमिक कुएं के भीतर और दो अन्य बाहर काम कर रहे थे। उस वक्त मृतक विशनाराम कुएं के भीतर उतर रहा था। इस दौरान मशीन साथ होने के कारण रस्सा वजन नहीं झेल पाया और टूटने से श्रमिक कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे आनन-फानन में निकालकर अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पांच श्रमिक जिस कुएं पर काम में लगे थे, वहां करीब ढाई सौ फीट गहरा बताया जा रहा है। दो श्रमिक पहले ही कुएं के भीतर उतर गए थे। बाद में तीसरा जब रस्से के सहारे से उतर रहा था, उस समय वजन अधिक होने से रस्सा टूट गया। श्रमिक करीब एक सौ फीट नीचे जा गिरा। श्रमिक जब कुए में उतर रहा था, उस समय उसके साथ डि्रल मशीन भी बताई जा रही है।
Updated on:
03 Oct 2024 09:16 pm
Published on:
03 Oct 2024 09:16 pm
