30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाय तस्करी के शक में तीन लोगों की कर दी धुनार्इ, बाद में देखा तो मिला Donkey

पिकअप में गाय ले जाने की आशंका पर कथित गोभक्तों ने पीछा कर तीन युवकों के साथ जमकर मारपीट की लेकिन पिकअप में गाय नहीं थी और Donkey ले जाया जा रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 6 Sep 2017, 8:41 AM IST

Cow

बाड़मेर। जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर स्थित कालूड़ी गांव में पिकअप में गाय ले जाने की आशंका पर कथित गोभक्तों ने पीछा कर तीन युवकों के साथ जमकर मारपीट की लेकिन पिकअप में गाय नहीं थी और Donkey ले जाया जा रहा था। मारपीट में घायल पीडि़तों ने सिणधरी थाना में मामला दर्ज करवाया है।

ये मामला रविवार का है। घटनाक्रम के अनुसार जालोर जिले के अर्जुनराम का Donkey गुम हो गया था। इस पर वह मजदूरों के साथ कालूड़ी पहुंचा। जहां सड़क पर Donkey खड़ा था। उन्होंने Donkey को पिकअप में डाल लिया और रवाना हो गए। यहां कथित गोभक्तों को इसकी भनक लगी। उन्हें आंशका थी कि पिकअप में गाय लाद कर रवाना हुए हैं। इस पर कुछ लोगों ने कार में पिकअप का पीछा किया। उन्होंने पिकअप को टोल नाके पर रुकवाया और बिना जानकारी लिए ही उनके साथ जमकर मारपीट करते हुए कपड़े भी उतरवा दिए। जब इन लोगों ने कहा कि पिकअप में गाय नहीं Donkey है तो मारपीट करने वाले फरार हो गए।

एसी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज
थानाधिकारी देवीचंद ढाका के अनुसार प्रार्थी कांतिलाल निवासी धन्नाणी ने रविवार को रिपोर्ट पेश कर बताया कि पिकअप में अर्जुनराम का Donkey लेकर आ रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने पीछा कर हमारे साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपित महेन्द्र, जसवंतसिंह, प्रकाश सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक रामनिवास सुण्डा कर रहे हैं।

गाय तस्करी का आरोप लगाते हुए की मारपीट
पिकअप वाहन का पीछा कर कुछ लोगों ने तीन जनों के साथ जमकर मारपीट की, उनके कपड़े भी उतरवाए। उन्होंने आरोपितों पर गाय तस्करी का आरोप लगाते हुए मारपीट की है, लेकिन उनकी पिकअप में वे लोग Donkey लेकर जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- रामनिवास, पुलिस उप अधीक्षक, गुड़ामालानी।