लोकसभा चुनाव में राजस्थान की हॉट सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि अब तक कांगेस के उम्मेदाराम बेनीवाल बढ़त बनाए हुए हैं लेकिन धीरे-धीरे उनकी बढ़त कम हो रही है। 43 हजार की बढ़त अब 38 हजार हो गई है। ऐसे में निर्दलीय रविन्द्रसिंह भाटी के समर्थक उम्मीद जता रहे हैं कि अगले कुछ राउंड में फेर बदल होगा।
इससे पहले राजकीय पीजी कॉलेज में मतगणना आरंभ हुई। पहले राउंड से ही उम्मेदाराम बेनीवाल निर्दलीय रविन्द्रसिंह भाटी पर बढ़त बनाए हुए हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी तीसरे स्थान पर है जो मुकाबले में अब तक नजर नहीं आ रहे। अब तक 530123 वोट गिने गए हैं। इसमें से उम्मेदाराम को 227464, रविन्द्रसिंह भाटी को 189731 व कैलाश चौधरी 79713 मत मिले हैं।
Published on:
04 Jun 2024 12:31 pm