11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशद्रोहियों को मिले कठोरतम सजा

जागरण में उमड़े श्रद्धालु

2 min read
Google source verification
जागरण में उमड़े श्रद्धालु

जागरण में उमड़े श्रद्धालु

-

बालोतरा.
देश के खिलाफ अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त देशद्रोहियों को खुलेआम फांसी दी जानी चाहिए। इससे कोई दूसरा देश के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करे।

नगर के हनुवंत धर्मशाला के आगे रविवार रात शिवसेना की ओर से गणपति महोत्सव को लेेकर आयोजित जागरण में धर्म प्रचारक उपदेश राणा ने यह बात कही। देर रात तक चले जागरण में बड़ी संख्या में लोग जमे रहे।

उन्होंने कहा कि बाला साहब ठाकरे ने सत्ता के लोभ के लिए संगठन का निर्माण नहीं किया। उनके हिंदू हितों को लेकर किए गए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जाएगा। देवा फाउण्डेशन निदेशक साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता नहीं टूटने देंगे। अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा। शिव सेना राजस्थान सम्पर्क प्रमुख राजकुमार बाफना, सह सम्पर्क प्रमुख दिनेश बोहरा, अमृत राजपुरोहित आदि ने कहा कि धर्म पर किसी ने आघात करने की कोशिश की तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कनाना मठ महंत परशुराम गिरी, परेऊ मठ महंत ओंकर भारती, समदड़ी बगेची गादीपति महंत नरसिंग दास आदि ने सनातन हिन्दू धर्म व गो माता की सेवा व रक्षा करने की बात कही। शिव सेना जिला प्रमुख पन्नालाल सोलंकी ने महाआरती उतारी। भजन गायक सम्पत धरी, आशा वैष्णव गुरु वंदना,मुझे चढ़ गया भगवा रंग , मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर सीईटीपी अध्यक्ष सुभाष मेहता, नाकोड़ा ट्रस्टी जितेंद्र चोपड़ा, सनातन धर्म सभा समिति अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, उत्तमसिंह राजपुरोहित, विहिप जिला मंत्री पुरषोतम गोयल, मुकेश गोयल, भाजपा नेता गोविन्द सिंह कालूड़ी,सेना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत राम नोखवाल, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सारस्वत, पुजारी भंवरदास पुजारी, देवेन्द्र मोदी, राजू खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। चित्रकार प्रकाश सोनी ने साध्वी देवा ठाकुर को हाथ से तैयार तस्वीर भेंट की। सेना प्रदेश सचिव जब्बरसिंह सोढा ने आभार ज्ञापित किया।
बालोतरा में शिवसेना की ओर से आयोजित जागरण में उमड़े लोग।