23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेड़-पौधे ईश्वर का दूसरा रूप, करें संरक्षण

अधिक से अधिक पौधे लगा इसका संरक्षण करना चाहिए

less than 1 minute read
Google source verification
पेड़-पौधे ईश्वर का दूसरा रूप, करें संरक्षण

पेड़-पौधे ईश्वर का दूसरा रूप, करें संरक्षण

बाड़मेर. भारत विकास परिषद की ओर से शहर की कॉलोनी में बुधवार को पौधरोपण किया गया।

इस दौरान जिला प्रभारी ओमप्रकाश मेहता ने कहा कि पेड़-पौधे, पृथ्वी पर ईश्वर का दूसरा रूप है, जो हमें जीवन प्रदान करते हैं। सांस लेने के लिए ऑक्सीजन के अलावा पेड़-पौधो से सब्जियां, फल- फूल विभिन्न कामों में आने वाली लकडी भी प्राप्त होती है।

एेसेमें हमें अधिक से अधिक पौधे लगा इसका संरक्षण करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प प्रभारी लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रांतीय संयोजक ताराचंद जाटोल, विशिष्ठ अथिति प्रांतीय वित्त सचिव धनराज व्यास, चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी अशोक गीगल, गेहूं निवासी हाकमसिंह पडिहार ने पौधरोपण किया।

सचिव महेश सुथार ने बताया कि कॉलोनी परिसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम में 1000 पौधे रोपे जाएंगे। संपर्क प्रमुख जितेंद्र बाड़मेरा ने बताया कि शाखा अध्यक्ष किशोर शर्मा ने पांच पौधे लगाए। वित्त सचिव राजेंद्र बिंदल, सुनील कुमार, जोगाराम गौड़, भरत मुंदड़ा, सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग