7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडीओ ने किया सत्याग्रह यज्ञ, 7 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग

सरपंच संघ ने दिया समर्थन

2 min read
Google source verification
वीडीओ ने किया सत्याग्रह यज्ञ, 7 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग

वीडीओ ने किया सत्याग्रह यज्ञ, 7 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग

-बाड़मेर. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर ध्यान आकर्षण एवं सकारात्मक कार्यवाही के लिए जिला मुख्यालय पर शनिवार को सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। संघ के जिलाध्यक्ष मूलाराम पूनिया ने बताया कि 7 सूत्री मांग पत्र को लेकर सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों ने सत्याग्रह यज्ञ किया। जिला महामंत्री आमसिंह भायल ने बताया कि संघ् की ओर से 1051 सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत द्वितीय एवं तृतीय शनिवार (13 एवं 20 फरवरी) को जिले की समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर सत्याग्रह यज्ञ का होगा।

इसके बाद भी सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो अगले चरण में प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारी बजट सत्र के दौरान विधानसभा पर सत्याग्रह यज्ञ करेंगे। जिला कोषाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह,जिला महिला प्रतिनिधि विमला चौधरी, छगन सिंह आदि मौजूद रहे।

इन मांगों को लेकर किया जा रहा सत्याग्रह आंदोलन

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के ओमप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि मांग पत्र की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, 8 वर्ष, 16 वर्ष, 24 वर्ष एवं 32 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति पद का वेतनमान स्वीकृति, ग्राम विकास अधिकारियों का स्वैच्छिक जिला कैडर परिवर्तन, डीआरडीए कर्मियों को नियमित करना, ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती, कैडर स्ट्रेंथ एवं 5 वर्षों से लंबित पदोन्नति करना है।वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार सभी पदोन्नतियां टाइम स्केल के आधार पर करने,पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों की ओर से की जा रही अवहेलना एवं मुख्यमंत्री की ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती करने कि वर्ष 2019- 20 के बजट में10 जुलाई 2019 को विधानसभा में की गई घोषणा के 2 वर्ष बाद भी पालना किए जाने की मांग शामिल है।

ग्राम विकास अधिकारियों के समर्थन में सरपंच संघ

ग्राम विकास अधिकारियों के आंदोलन को सरपंचों ने भी समर्थन दिया है। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हिन्दूसिंह तामलोर ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों की वाजिब मांगो की लड़ाई है। हक के लिए संघर्षरत विकास अधिकारियों के सत्याग्रह आंदोलन को सरपंच संघ समर्थन करता है।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग