जानकारी अनुसार रविवार रात सेड़वा पुलिस की ओर से बारात ले जा रहे वाहन को रात्रि गश्त के दौरान रूकवाया। उसके बाद पुलिसकर्मीयों ने बारातियों व वाहन चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए है। ग्रामीणों ने थानाधिकारी को तुरंत प्रभाव से हटाने तथा पुलिस थाना के वाहन चालक पवनकुमार को तुरंत निलंबित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।