जिले सभी 18 तहसीलों के कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों की संख्या में किसानों ने जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर काफी देर तक प्रदर्शन किया गया। कलक्टर ने गिरदावरी तुरंत करवा कर मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष हरिराम मांजू, संभाग प्रचार प्रमुख प्रहलाद सियोल, जिला मंत्री लादूराम विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष देवाराम सरवण, जगराम मांजू, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम, पशुपालन प्रमुख रिड़मलराम देवासी, प्रोफेसर पांचाराम चौधरी, गुड़ामालानी तहसील अध्यक्ष खेताराम सियाग, बाड़मेर तहसील अध्यक्ष किसतुराराम जांदु, धोरीमन्ना तहसील अध्यक्ष ठाकराराम हुड्डा, नोखड़ा तहसील अध्यक्ष धर्माराम घाट, जेठाराम बेरड गोविंद विशनोई, जेठाराम मालपुरा, हरदाराम चौधरी खारवा, वगताराम चौधरी, किसनाराम, डबोई सरपंच हरिराम जाजड़ा, पंचायत समिति सदस्य मदन थोरी सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।