बाड़मेर

वुमन ऑन व्हील रैली से महिला सशक्तीकरण का संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को नगर व क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

less than 1 minute read
Women's message about women's empowerment

बालोतरा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को नगर व क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें बड़ी संख्या में युवतियों, महिलाओं ने भाग लिया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा की ओर से रविवार को वुमन ऑन व्हील रैली का आयोजन किया गया। मंत्री रानी बाफना ने बताया कि न्यू तेरापंथ भवन में साध्वी रति प्रतिभा सहित सभी साध्वियों ने मंगल पाठ किया।

नगर सभापति सुमित्रा जैन, राजस्व अधिकारी पंकज जैन, राष्ट्रीय क्षेत्रीय प्रभारी कनक वैद,इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर नीतू चौपड़ा, पूर्व सभापति रतनलाल खत्री, ओसवाल समाज अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, सभा अध्यक्ष शांतिलाल डागा, महासभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, युवक परिषद अध्यक्ष निलेश सालेचा, महिला मंडल अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसमें बड़ी संख्या में युवतियों, महिलाओं ने भाग लिया। नगर के प्रमुख मार्गों से रैली गुजरने पर नगर वासियों ने स्वागत किया। न्यू तेरापंथ भवन में साध्वी श्री सानिध्य में प्रेरणा सम्मान समारोह आयोजन हुआ। अतिथि जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल , सभापति सुमित्रा वैद्य ने सामाजिक अधिकारी गंगा चौधरी, विवेकानंद ट्रस्ट सदस्य आरती मंत्री, महिला मंडल उपाध्यक्ष चंद्र बालड़, प्राइड ऑफ बालोतरा नीतू चौपड़ा का बहुमान किया।

नीतू चौपड़ा ने दुपहिया वाहन पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक 18 दिनों में की गई46 00 किलोमीटर की यात्रा के बारे में जानकारी दी। कहा कि दुनियां में कुछ भी संभव है।

हिम्मत से कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। पूर्व अध्यक्ष राजेश बाफना, प्रभारी खुशल ढ़ेलडिया, डॉ. रामेश्वरी चौधरी, कन्या मंडल संयोजिका विधि भंसाली, उप संयोजिका रक्षा ओस्तवाल, उपाध्यक्ष उर्मिला सालेचा आदि मौजूद थे। मण्डल अध्यक्ष कमलादेवी ओस्तवाल ने आभार ज्ञापित किया।

Published on:
09 Mar 2020 02:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर