
पांच दिन से खुले आसमान तले परिवार (फोटो- पत्रिका)
Barmer News: बाड़मेर शहर के शिवनगर क्षेत्र में पांच दिन पहले पुलिस और प्रशासन की एक कार्रवाई ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में एक महिला और उसके चार नाबालिग बच्चों को उनके कथित रहवासी मकान से बाहर निकालकर सड़क पर छोड़ दिया गया। सर्द रात में सिर से छत छिनने के बाद मां अपने मासूम बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गई।
बता दें कि घटना 15 जनवरी 2026 की है। जब पुलिस थाना सदर बाड़मेर की टीम करीब 50 पुलिस कार्मिकों और आठ महिला कांस्टेबलों के साथ शिवनगर स्थित टीप योजना के सामने एक मकान पर पहुंची।
आरोप है कि पुलिस ने पदमादेवी और उसके चार नाबालिग बच्चों 16 वर्षीय लालपुरी, 12 वर्षीय सरस्वती, 10 वर्षीय रागी और 3 वर्षीय पूनम को जबरन मकान से बाहर निकाल दिया। घर का सामान भीतर ही छोड़कर मकान पर ताला लगा दिया गया, जिससे महिला और बच्चे ठंड में सड़क पर रहने को मजबूर हो गए।
पदमा देवी का कहना है कि यह मकान उनका स्वयं का खरीदसुदा और वर्षों से रहवासी परिसर है। जहां वह पिछले 5-6 वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रही हैं। दूसरी ओर, नर्बदा देवी पत्नी मोहनलाल जाटिया ने उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष परिवाद प्रस्तुत कर मकान को किराएदारी बताते हुए कुर्क करवाने की मांग की थी। आरोप है कि बिना पक्ष सुने ही 31 दिसंबर 2025 को उपखंड मजिस्ट्रेट ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया।
एसडीओ के आदेश पर मकान कुर्क किया गया है, पुलिस ने नियमों के तहत कार्रवाई की है।
-करतार सिंह, थानाधिकारी, सदर
Published on:
21 Jan 2026 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
