
Arrangement is not available at Barwani bus stand
बड़वानी. शहर के राजघाट रोड स्थित बस स्टैंड पर दो दिन पूर्व बस की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई थी। इसके बाद भी यहां व्यस्थाएं नहीं सुधरी। बस स्टैंड पर निर्धारित समय से पूर्व और अनावश्यक रुप से भी कई यात्री बसें खड़ी रहती है। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
मुख्यालय स्थित बस स्टैंड से प्रतिदिन इंदौर, खरगोन, खंडवा, धार, झाबुआ, देवास, उज्जैन, रतलाम, दोंदवाड़ा, सूरत, अहमदाबाद, बड़ौदा आदि स्थानों पर 250 से अधिक यात्री बसों की आवाजाही होती है। इस दौरान पांच हजार से अधिक यात्री अपने गतंव्य की ओर आवाजाही करते है। बस स्टैंड पर बने स्थानक पर प्रति 10-15 मिनट में विभिन्न रूटों की बसें उपलब्ध रहती है। ऐसे में पल-पल बसों की रेलमपेल बनी रहती है। वहीं इसके बीच कई यात्री बस वाले निर्धारित समय से पूर्व और अनावश्यक रुप से घंटों बस स्टैंड परिसर में खड़ी करते है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है।
दुकान वाले भी परेशान
उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड निर्माण के साथ नगर पालिका द्वारा यहां 50 से अधिक दुकानें बनाई है। अनावश्यक रुप से बसें खड़ी होने के कारण पीछे की ओर काम्प्लेक्स की दुकानें अब भी नहीं खुल पाई है। कुछ दुकानें संचालित हो रही हैं, उनके आगे बसें खड़ी होती है। इसको लेकर दुकानदारों की भी अनावश्यक समय खड़ी बसों के विरुद्ध शिकायत बनी हुई है।
कार्रवाई के बाद फिर अव्यवस्था
बता दें कि पूर्व में यातायात विभाग और नगर पालिका द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई थी। इस दौरान नपा द्वारा स्टैंड परिसर में यात्री बसों की धुलाई और दुरुस्ती पर प्रतिबंध लगाया था। साथ ही कार्रवाई के दौरान कुछ बसों पर जुर्माना भी ठोंका था। वहीं यातायात विभाग द्वारा बस वालों को अनावश्यक रुप से बस परिसर में खड़ी नहीं करने की चेतावनी दी थी। साथ ही निर्धारित समय से 10-15 मिनट पूर्व बस स्थानक पर खड़ी करने के निर्देश दिए थे। कार्रवाईयों के बाद अब फिर अव्यवस्थाएं नजर आने लगी है।
वर्जन...
बस स्टैंड पर बसें खड़ी हो रही है तो उसे दिखवाते हैं। पूर्व में बसें खड़ी होने व वहीं काम करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। ऐसा कुछ है तो उसे दिखवाते हैं।
-कुशलसिंह डोडवे, सीएमओ नगर पालिका बड़वानी
Published on:
18 Dec 2019 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
