26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंपों पर लग रही भारी भीड़, यहां अद्धी-बाल्टी और बर्तन लेकर पेट्रोल भराने भी पहुंच रहे लोग

MP News : जिले के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर सुबह से लोगों की भीड़ लग रही है। बड़वानी में बाल्टी-बर्तन में पेट्रो भरवानें पहुंच रहे लोग। प्रशासन ने साफ किया- 'अफवाहों पर ध्यान ना दें, पर्याप्त स्टाक है।'

2 min read
Google source verification
MP News

पेट्रोल पंपों पर लग रही भारी भीड़ (photo Source- Input)

MP News : ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के हालातों के चलते फैली पेट्रोल की किल्लत से जुड़ी कथित अफवाहों ने मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बड़वानी में भी आमजन को चिंता में डाल दिया है। यहां पंपों पर पेट्रोल-डीजल लेने वालों की खासा भीड़ उमड़ने लगी है। मंगलवार रात से अचानक वाहनों की कतारें लगने लगीं, जो देर रात तक लगी रहीं। यही नहीं, बुधवार सुबह से भी बीती देर रात तक पेट्रोल पंपों पर यही नजारा देखने को मिला। कई पेट्रोल पंपों पर तो अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां लोग वाहनों के अलावा अद्धी और बाल्टी के साथ साथ घर के बर्तनों में पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं।

बाइक और चार पहिया वाहनों पेट्रोल डलवाने के लिए मशक्कत करते लोग तो आपको कई पेट्रोल पंपों पर नजर आ जाएंगे।, लेकिन बड़वानी के पेट्रोल पंपों पर कुछ लोग प्लास्टिक की बॉटल, बड़े जार और ड्रम, यहां तक की स्टील की बाल्टियां और अन्य बर्तन लेकर पेट्रोल लेने पहुंच रहे हैं। वहीं, पंपों से रात में तो बॉटल में पेट्रोल दिया गया तो सुबह इन्हें बैरंग लौटाया गया।

पर्याप्त स्टाक होने का दावा

अंचल के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के पंपों पर कहीं एक तो कहीं दो लीटर पेट्रोल बाइक संचालकों को दिया गया। उधर, जिला प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही है। प्रशासन का दावा है कि, पर्याप्त स्टाक सभी जगह मौजूद है।

अफवाह ने फैलाई अफरा-तफरी

पानसेमल इलाके के पेट्रोल डीजल पंपों पर मंगलवार शाम से देर रात्रि अचानक ग्राहकों की भीड़ लग गई। कुछ ग्राहकों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि डीजल-पेट्रोल के भाव बढ़ने की अफवाह के बाद पंपों पर ईंधन के लिए लंबी कतारें लगने लगी हैं।

'कोई समस्या नहीं है'

नगर के बस स्टैंड के निकट एवं दोंडवाड़ा के निकट भी एक पंप पर बिक्री बंद रही। जलगोन रोड, खेतिया रोड और दौंड वाडा के निकट पंप संचालित करने वाले संदीप चौधरी ने बताया कि अभी पर्याप्त स्टाक है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

इन क्षेत्रों में अफरा-तफरी

वहीं तहसीलदार पानसेमल सुनील सिसोदिया ने क्षेत्रवासियों को अफवाहों से बचने की बात कही है तथा अनावश्यक रूप से ईंधन के अतिरिक्त स्टाक नहीं करने की भी बात कही। देर रात्रि तक घटया, चीख़ल्दा, जलगौन, कांसुल, आमदा, मोयदा, सहित अन्य ग्रामों से किसान डीजल केन लेकर लाइन में लगे नजर आए।

अफवाहों से बचने की अपील

जिला आपूर्ति अधिकारी भारतसिंह जमरे ने बताया कि, जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की गूगल मीट पर ऑनलाइन बैठक ली गई। सभी से स्टाक की जानकारी ली गई। जिले में पंपों पर पर्याप्त स्टाक है। लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें। जिले में रोजाना पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल का सप्लाय हो रहा है। वहीं, कलेक्टर जयति सिंह ने भी लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है।