4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चड्डी-टॉवेल लपेटकर कॉलेज जाता है ये लड़का, कहता है कपड़े पहनना पसंद नहीं, ‘मोगली’ कहते हैं सब

-MP का मॉडर्न मोगली-मध्य प्रदेश का 'मोगली' कहते है इसे सब-चड्डी-टॉवेल लपेटकर कॉलेज जाता है ये लड़का-कहता है कपड़े पहनना पसंद नहीं

2 min read
Google source verification
News

चड्डी-टॉवेल लपेटकर कॉलेज जाता है ये लड़का, कहता है कपड़े पहनना पसंद नहीं, 'मोगली' कहते हैं सब

बड़वानी. 'कबीरा इस संसार में भांति भांति के लोग...' ये लाइन आपने अपने जीवन में जरूर सुनी होगी। ये बात तो सही है कि, दुनिया में नमूनो की कमी नहीं है। ऐसा ही एक अजीब व्यक्तित्व का लड़का मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के डूबक्षेत्र ग्राम पिछौड़ी में रहता है। अपने व्यक्तित्व के कारण 18 वर्षीय कन्हैया अवासिया बचपन से ही मोगली के रूप में पहचाना जाता है। प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई भी उसने अपने इसी अंदाज में की है। अब वो कॉलेज जाने लगा है, लेकिन, यहां भी टॉवेल लपेटकर ही कॉलेज पहुंचता है। मोगली ऊर्फ कन्हैया रोजाना अपने भाई के साथ कॉलेज आता है, यहां वो आकर बीए सैकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। उसके इस पहनावे से सभी भली भांति अवगत हैं। सबको पता है कि, उसे बचपन से ही कपड़े पहनने की आदत नहीं है।

शहीद भीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के करियर सेल प्रभारी डॉ. मधुसूदन चौबे का कहना है कि, कन्हैया आम विद्यार्थियों की तरह ही पढ़ता है। वो गांव के एक गरीब परिवार का सीधा साधा छात्र है। वो सिर्फ अपने पहनावे के कारण ही सबसे अलग दिखता है। उसके शिक्षकों व भाई के अनुसार, उसके माता-पिता ने भी उसे कपड़े पहनाने की जिद छोड़ चुके हैं। वो बचपन से ही कपड़े नहीं पहनता। सिर्फ चड्डी पहनकर रहता है। लेकिन, कॉलेज में वो ऊपर से टावेल लपेटकर आता है। उसने अबतक की अपनी पूरी पढ़ाई इसी तरह की है।

यह भी पढ़ें- भोपाल, दिल्ली और गुजरात से जुड़े हैं होटल में पकड़े गए सैक्स रैकेट के तार, Instagram पर होती थी डील


लेखन के साथ पढ़ाई में बढ़िया है कन्हैया

प्रभारी डॉ. मधुसूदन चौबे का कहना है कि, कन्हैया की हैंडराइटिंग अच्छी है। इसके अलावा वो पढ़ाई में भी काफी अच्छा है। पढ़ाई में हमेशा उसके अच्छे नंबर आते हैं। कन्हैया बेहद कम बोलने वाला सादे व्यक्तित्व का छात्र है। हमेशा पढ़ाई से जुड़े सवाल ही करता है। इसके अलावा खेलकूद में भी रूचि होने से विविध स्पर्धाओं में भाग लेता है। वहीं, योग ध्यान की कक्षा भी अटैंड कर यौगिक क्रियाओं का प्रशिक्षण लेता है। उसका एक भाई बी है, जो आम लोगों की तरह कपड़े पहनता है। वहीं स्वजनों के अनुसार उसकी कपड़े नहीं पहनने की जिद के आगे वो कुछ नहीं कर पाते। उसकी पढ़ाई में रूचि के कारण उसे निरंतर पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहते हैं।