3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय बोले- ‘राजा-महाराजा’ बिक गए, लेकिन एक आदिवासी विधायक न बिका, किया बड़ा दावा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, राजा महाराजा बिक गए, लेकिन एक भी आदिवासी विधायक नहीं बिका।

2 min read
Google source verification
News

दिग्विजय बोले- 'राजा-महाराजा' बिक गए, लेकिन एक आदिवासी विधायक न बिका, किया बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के सिलावद इलाके में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, राजा महाराजा बिक गए, लेकिन एक भी आदिवासी विधायक नहीं बिका। बता दें कि, सम्मेलन के दौरान भाजपा के पूर्व सांसद माखनसिंह सोलंकी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है, जिसे भाजपा के लिए कांग्रेस की बड़ी सेंधमारी माना जा रहा है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार को महंगाई के मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि,सरकार में दवाई खाने पीने का सामान किसानों की खाद समेत बिजली महंगी है। यही नहीं सरकार हर चीज पर टैक्स लगा रही है। सिर्फ हवा पर ही टैक्स बाकी है वो भी कोरोना में उन्होंने पूरा कर दिया और ऑक्सीजन पर भी टैक्स ले लिया। उन्होंने कहा कि, जब कांग्रेस सरकार थी और मैं मुख्यमंत्री था तब किसानों के बिजली बिल माफ किए थे। कमलनाथ की सरकार में किसानों के बिजली बिल आधे किए थे। लेकिन भाजपा की सरकार में हजारों रुपए के बिल थमाए हैं। भाजपा की सरकार में राजा महाराजा सभी बिक गए, लेकिन एक भी आदिवासी विधायक नहीं बिका। किसी को 40 करोड़, किसी को 20 करोड़ का ऑफर मिला, लेकिन वो नहीं बिके और आज वो सभी विधायक हमारे साथ हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे शिवराज, परिजन ने किया विरोध, भाजपा नेता पर हाथापाई का आरोप, VIDEO

आशा कार्यकर्ता और रोजगार सहायकों को पक्की नौकरी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी का मूल चरित्र ईमानदारी होती है, बेईमानी नहीं। आदिवासी जो कहता है वह करके दिखाता है। किसान सम्मान निधि के नाम पर सरकार किसानों को 6000 रु खाते में डाल रही है। लेकिन महंगाई के नाम पर उनसे इसके दुगुना रुपए वसूल कर रही है। लाडली बहना योजना शुरू की है शिवराज सरकार को 20 साल के बाद महिलाओं की याद आई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो उन्हें पक्की नौकरी दी जाएगी और साढ़े 7 हजार से 10 हजार रुपए तक वेतन देंगे। रोजगार सहायकों की नौकरी पक्की करेंगे।


दिग्विजय का बड़ा दावा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने पंचायतों को नौकरी देने का अधिकार दिया था। सरकार बनी तो एसटी एससी के डेढ़ लाख पद भरे जाएंगे। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत को शिक्षकों की भर्ती का अधिकार देंगे। महिलाओं को हर महीने 15 सौ रुपए देंगे। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों को हर माह 6 हजार की पेंशन सीधे खाते में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार महंगाई बेरोजगारी बढ़ती जा रही है आदिवासियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

Story Loader