7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रहस्यमयी घटना : Head constable ने खुद के सीने पर गोली मार की आत्महत्या

कुक्षी थाना जिला धार के निसरपुर चौकी का मामला, प्रधान आरक्षक ने कथित तौर पर गोली मारकर की आत्महत्या

2 min read
Google source verification
 Head constable shoots suicide on himself

Head constable shoots suicide on himself

बड़वानी/धार. कुक्षी थाना जिला धार की निसरपुर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी ने बुधवार को खुद को गोली मार ली, जिसे बड़वानी जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुक्षी थाना प्रभारी कमलसिंह गेहलोत ने बताया कि उन्हें भी सुबह सूचना मिली। हालांकि कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गेहलोत के अनुसार राजकुमार मुलताई जिला अशोक नगर के रहने वाले थे और उनसे चर्चा भी हुई थी, लेकिन अचानक हुए हादसे का अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा मामला जांच में लिया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी (55) ने माल खाने में रखी राइफल से छाती के नीचे गोली मार ली। आवाज सुनकर वहां पर मौजूद 2 पुलिसकर्मियों ने उसे निसरपुर के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल बड़वानी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक तनाव के चलते उन्होंने इस तरह का कदम उठाया होगा। जांच के बाद ही घटना का सही कारण का पता चल पाएगा। पुलिस इस मामले क जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निसरपुर चौकी में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार रघुवंशी पिछले 2 साल से यहां पदस्थ थे। इसके पूर्व भी वे 2 साल निसरपुर रह चुके थे। मूल रूप से वह भिड़ जिले के अशोकनगर के ग्रामीण इलाके के रहने वाले थे। उनकी उम्र करीब 55 साल थी। वर्तमान में वे निसरपुर चौकी में बने हुए सरकारी निवास में रहते थे। उनके साथ उनकी पत्नी बेटा बहू व दो पोते व पोती भी है।
परिवार का रो-रोकर हुआ बुराहाल
घटना के बाद से ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग भी ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इस तरह की स्थिति क्यों आई। इधर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधान आरक्षक की मौत का कारण फिलहाल मालूम नहीं हो पा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल रघुवंशी का शव बड़वानी में है। वहां से शव पोस्टमार्टम के बाद निसरपुर लाया जाएगा।