5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां-बेटी ने महिला को दौड़ा-दौड़कर पीटा, थाने में घुसकर बचाई जान, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा महिला की पिटाई का वीडियो...

2 min read
Google source verification
badwani.jpg

बड़वानी. एक युवती और एक महिला डंडा लेकर एक दूसरी महिला के पीछे दौड़ रही थीं। जब जब महिला को पकड़ा तो उस पर डंडे बरसाए। ये नजारा जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। मामला बड़वानी का है जहां मां-बेटी ने मिलकर एक महिला को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा। इस पूरी घटना का लोगों ने वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला को थाने में घुसकर अपनी जान बचाई पड़ी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

मां-बेटी ने मिलकर महिला को दौड़ा-दौड़कर पीटा
घटना बड़वानी की है जहां किसी निजी कारण के एक महिला का दूसरी महिला से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर दूसरी महिला पर हमला बोल दिया। मां-बेटी डंडे लेकर महिला पर टूट पड़े और पीड़ित महिला अपनी जान बचाने के लिए भागती रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि मां-बेटी डंडे लेकर महिला के पीछे दौड़ रही हैं और महिला अपनी जान बचाने के लिए भाग रही है। इस दौरान बेटी दो तीन बार महिला को पकड़ लेती है और उस पर डंडे बरसाती है। मां-बेटी से बचने के लिए महिला को पुलिस थाने की शरण लेनी पड़ी।

देखें वीडियो-

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
जानकारी के मुताबिक जिस महिला की मां-बेटी ने पिटाई की है वो स्वास्थ्य विभाग में काउंसलर के पद पर है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसे मिलने के लिए दो महिलाओं ने शहर की गोकुल डेयरी के पास बुलाया था जब वो वहां पहुंची तो दोनों महिलाएं जो कि मां-बेटी हैं उनने उस पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरु कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देखें वीडियो-