26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 मार्च को आदिवासी जिले में होगी मोहन कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

MP News: मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक 2 मार्च को आदिवासी अंचल बड़वानी में आयोजित की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
mohan cabinet

MP News: मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल में बड़वानी में मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, 2 मार्च को सुबह 11.30 बजे से कैबिनेट बैठक शुरु होगी। जिसमें आदिवासी इलाकों और वर्ग को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

बता दें कि, राजधानी स्थिति मंत्रायल में अब तक कैबिनेट बैठक होती थीं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद सालों से चली आ रही परंपरा को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बदला है। अब अलग-अलग शहरों में कैबिनेट मीटिंग आयोजित की जाती हैं। जिन्हें ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’ का नाम दिया गया है।

5 डेस्टिनेशन बैठकें हो चुकीं

बड़वानी में प्रदेश सरकार छठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक करने जा रही है। सबसे पहली कैबिनेट का आयोजन जबलपुर के भेड़ाघाट में, रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर उनके गांव सिंग्रामपुर, महेश्वर, इंदौर के राजवाड़ा, पचमढ़ी और अब आदिवासी अंचल बड़वानी में आयोजित की जा रही है।

नागलवाड़ी में होगी बैठक

कैबिनेट बैठक का आयोजन नागलवाड़ी में किया गया है। इसके साथ ही सीएम जुलवानिया के प्रसिद्ध पारंपरिक भगोरिया हाट में भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके बाद सीधा धार दौरे पर जा सकते हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन कैबिनेट की तैयारियों में जुट गया है।

कलेक्टर जयति सिंह ने सुरक्षा, पार्किंग, मंच और वीआईपी बैठक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है।