1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज में शपथ दिलाकर मतदान के प्रति किया जागरुक

18 वर्ष व इससे अधिक आयु के प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग स्वेच्छा से करना चाहिए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बड़वानी

•

image

seraj khan

•

Updated: 12 Dec 2017, 11:25 AM IST

Municipal elections barwani

Municipal elections barwani

बड़वानी. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र का प्राणतत्व निष्पक्ष व निर्भीक मतदान है। मताधिकार नागरिकों का अधिकार भी है और कर्तव्य भी है। 18 वर्ष व इससे अधिक आयु के प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग स्वेच्छा से करना चाहिए। ये बातें पीजी कॉलेज के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आगामी नगरी निकायों के चुनाव के परिप्रेक्ष्य में चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कॉलेज के युवाओं को प्रेरित करते हुए कॅरियर सेल के युवा कार्यकर्ताओं अंतिम मौर्य व प्रीति गुलवानिया ने कही।

बड़वानी नगरीय निकाय के लिए मतदाता जागरुकता के जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त सहायक नोडल अधिकारी डॉ. मधुसूदन चौबे ने कहा कि कॅरियर सेल की युवा टीम के सहयोग से जन-जागरुकता का काम किया जाएगा। पोस्टर्स, स्लोगन व शपथ के जरीए युवाओं को आगामी मतदान के प्रति जागरुक किया गया। नए स्लोगन भी बनाए। इस अभियान में कॅरियर सेल के कार्यकता सोनिका पाटीदार, भारती धार्वे, उमेश राठौड़, सचिन सेन, कामिनी पाटीदार, अंशुल सुलिया, रितु बर्फा, राकेश बर्मन स्वेच्छा से योगदान देंगे। प्रीति गुलवानिया ने कहा कि ये देश सेवा का अवसर है और हम भी इसका हिस्सा बनेंगे।
सोनिका पाटीदार ने कहा कि इस अभियान के जरिए हमें समाज से जुडऩे का अवसर मिलेगा, संप्रेषण कौशल का विकास होगा, हमारी समझ बढ़ेगी, ये बातें आगे हमारे कॅरियर उन्नयन में भी मददगार होंगी। युवाओं ने शपथ ली कि वे तो मतदान करेंगे ही, अपने परिजनों व आसपास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।


चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर चर्चा
इसी तरह स्थानीय अखिल भारतीय आदिवासी महासभा कार्यालय में सोमवार सुबह ९ बजे संयुक्त मोर्चे की बैठक संपन्न हुई। इसमें नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुखलाल गोरे ने की। विजय चौहान ने बताया कि बड़वानी जिले की नगरपालिकाओं में गैर कांग्रेस को मिलाकर संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया।

बैठक में नगर राजपुर में सभी वार्डों सहित अध्यक्ष का चुनाव लड़ाने पर सर्वसहमति से प्रस्ताव पास किया गया। नपं अंजड़, बड़वानी सहित अन्य जगहों पर भी संयुक्त मोर्चा बनाकर अपने उम्मीदवार चुनाव में खड़े कर लड़ाएं जाएंगे। साथ ही भाजपा व कांग्रेस विरोधियों को भी संयुक्त मोर्चा में शामिल किया जाएगा। सूत्र के अनुसार कई कांग्रेस व भाजपा विरोधी संयुक्त मोर्चा के संपर्क में हैं।