2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोगों को कुचलता चला गया तेज रफ़्तार ट्रक, तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

बड़वानी जिले में सड़क हादसा, धक्‍का लगा रहे लोगों को कुचला, चार लोगों को उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा

less than 1 minute read
Google source verification
truck_accident_27jan.png

बड़वानी। एमपी में बड़वानी जिले में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मुंबई-आगरा राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. यह दुर्घटना देर रात हुई जिसकी वजह से बचाव कार्य में भी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। रात में हादसे में मृत और घायल लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई थी।

टक्कर से मौके पर ही लोडिंग वाहन का धक्का लगा रहे तीन लोगों ने दम तोड़ दिया - पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजमार्ग पर वाहन अचानक बंद होने के बाद कुछ लोग उसको धक्‍का लगा रहे थे. तभी पीछे से स्पीड में आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस टक्कर से मौके पर ही लोडिंग वाहन का धक्का लगा रहे तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि कई लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा बहुत भीषण था, टक्‍कर के बाद मृतकों के शरीर के अवशेष सड़क पर ही बिखर गए- लोडिंग वाहन में नौ लोग सवार थे। यह दुर्घटना उस समय हुई जब लोग वाहन का धक्का लगा रहे थे. प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा बहुत भीषण था. टक्‍कर के बाद मृतकों के शरीर के अवशेष सड़क पर ही बिखर गए थे। रात में हादसे में मृत और घायल लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा।

Story Loader