
Shivani made a brand by turning down the offer of a branded company
बड़वानी. प्रतिभा बड़े शहरों की मोहताज नहीं होती। बुलंद इरादों से जहां चाहे वहां राह बनाई जा सकती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया बड़वानी जिले के छोटे से ग्राम ठीकरी की शिवानी मंडलोई ने। ब्रांडेड कंपनी के लिए डिजायनिंग का ऑफर ठुकराकर अपना बुटिक शुरू किया और डेढ़ साल में खुद की बुटिक को ब्रांड बना लिया है। शिवानी अपने डिजायन किए हुए कपड़ों की प्रदर्शनी भी लगा चुकी है। जिले की उभरती हुई इस शख्सियत को प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी प्रशंसा प्राप्त हो चुकी है।
डे्रस डिजायन करने का मिला था ऑफर
जबलपुर से फैशन डिजायनिंग के कोर्स करने के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी पेंटालून से शिवानी को कंपनी के लिए ड्रेस डिजायन करने का ऑफर मिला था। कंपनी इसके लिए शिवानी को 10 से 12 लाख रुपए का सालान पैकेज दे रही थी। शिवानी के मन में अपने बल पर कुछ कर दिखाने का जज्बा था, जिसके चलते उसने ये ऑफर अस्वीकार कर दिया। इसके बाद फरवरी 2016 में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 5 लाख का लोन लेकर ठीकरी में ही अपनी बुटिक स्थापित की। डेढ़ साल में शिवानी की ओम्स फैशन बुटिक अपने आप में एक ब्रांड बन चुकी है। शिवानी ने अभी तक अपने कपड़ों की प्रदर्शनी भोपाल, इंदौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा एवं हनुवंतिया जल महोत्सव में लगाकर उपभोक्ताओं, कंपनियों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त किया है।
अब दूसरों को दे रही रोजगार ?
पांच लाख के लोन से डेढ़ साल पहले शुरू की अपनी बुटिक से शिवानी हर साल 8 से 10 लाख का व्यवसाय कर रही है। हालांकि लोन की शेष राशि 3.25 लाख रुपए उसे अभी चुकाना बाकी है। शिवानी को विश्वास है कि अगले साल तक वो ऋण से मुक्त हो जाएगी। अपने पैरों पर खड़े होकर शिवानी आज ग्राम की छह महिलाओं को भी रोजगार दे रही है। इतना ही नहीं खरगोन के एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान ने भी शिवानी की बुटिक के ब्रांड वैल्यू को समझते हुए फ्रेंचाइजी के लिए कहा है। अगले माह तक खरगोन में भी ओम्स फैशन ब्रांड के वैस्टर्नऔर इंडो वैस्टर्न डिजायनर कपड़े मिलने लगेंगे।
Updated on:
11 Oct 2017 12:31 pm
Published on:
11 Oct 2017 12:30 pm

बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
