No video available
बस्सी @ पत्रिका. चाकसू थाना क्षेत्र के चाकसू – माधोराजपुरा के समीप कृपारामपुरा बांडी नदी में शनिवार सुबह एक युवक बह गया। एनीकट मेें बहे एक युवक की अभी एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि नदी में बहने वाले युवक कृपालपुर निवासी 30 वर्षीय गणेश शर्मा पुत्र बाबू शर्मा निवासी है। चाकसू थाना अधिकारी कैलाश दान ने बताया कि भी मौके पर मौजूद है। इधर युवक के नदी में डूबने की सूचना पर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा है। परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। बचाव के लिए टीम के सदस्य पानी में युवक को तलाशने में जुटे हुए हैं, लेकिन शनिवार दोपहर तक युवक का कहीं पता नहीं चल पा रहा है।