
फैशन-लाइफस्टाइल से डिजिटल क्रिएटर अक्षिता अरोड़ा ने जीता दर्शकों का दिल
जयपुर। सोशल मीडिया पर यूनिक कंटेंट को दर्शक काफी पसंद करते हैं। अक्षिता अरोड़ा (Akshita Arora) इनफ्लुएंसर ने बेहद कम समय में कंटेंट से लोगों का दिल जीत लिया है। उन्हें नेटिज़न्स से भी सराहना मिलती है। वह कई मेकअप आर्टिस्ट के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
हाल ही उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट पूजा बत्रा के साथ काम किया था। उनका बार्बी लुक बेहद शानदार रहा। अनमोल कौर, ग्रेसी मेकओवर्स और कई अन्य कलाकारों की अक्षिता प्रेरणा रही हैं। अक्षिता ने कहा कि "मैं अपने अनुभव की बात करूं तो मुझे कई मेकअप आर्टिस्ट के साथ काम करना काफी अच्छा लगा। इनसे मुझे नई तकनीकें सीखने का मौका मिला। अक्षिता अपने इंस्टगार्म हैंडल पर फैशन और लाइफस्टाइल से रिलेटेड रील बनाती हैं। हाल ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कार का शीशा तोड़ एक कुत्ते को बचाती नजर आ रही हैं।
अक्षिता मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। इस ब्यूटी पेजेंट को जीतने के बाद अक्षिता कई ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं।
Published on:
30 Jul 2023 10:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
