4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

अजमेर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बाइकों से भरे कंटेनर में लगी आग, मची अफरा तफरी, देखिए VIDEO

अजमेर बायपास हाईवे पर खड़े कैंटर से भिड़न्त के बाद हुआ हादसा, 40 मोटरसाइकिलें भरी थी

Google source verification

Fire in a container filled with bikes on Ajmer-Delhi National Highwayशाहपुरा/चन्दवाजी। अजमेर बाईपास एक्सप्रेस हाईवे पर चंदवाजी थाना इलाके में सुंदरपुरा के पास शनिवार को हाइवे पर खड़े कंटेनर के टकराने के बाद तेज धमाके के साथ बाइकों से भरे कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से भरा कंटेनर आग का गोला बन गया। आग की लपटें तथा धमाकों की आवाज सुनकर हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। कैंटर में 40 मोटरसाइकिलें भरी हुई थी, जो भी जलने से क्षतिग्रस्त हो गई। आगजनी में कैंपर का केबिन जलकर राख हो गया।


चंदवाजी थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शनिवार शाम को अजमेर बाईपास हाईवे पर सुंदरपुरा के बालाजी रेस्टोरेंट के पास जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे एक कंटेनर में अचानक धमाके के साथ आग लग गई और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगी। हाईवे पर धमाके के साथ धुआं का गुबार तथा लपटें देखकर होटल ढाबा कर्मियों, तथा स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में कंटेनर का केबिन धूं-धूं कर जलने लगा और देखते ही देखते डीजल टैंक और टायरों में आग लगने के कारण पूरा कंटेनर आग का गोला बन गया।

पुलिस के मुताबिक कंटेनर में हौंडा कंपनी की 40 मोटरसाइकिलें भरी हुई थी, जो आग से क्षतिग्रस्त हो गई। कंटेनर मोटरसाइकिलो को कर्नाटक के कोल्लारी से भरकर हरियाणा के धारूहेड़ा ले जा रहा था।

खड़े कंटेनर से भिड़न्त में डीजल टैंक फटने से लगी आग

प्रत्यक्षदर्शी बालाजी रेस्टोरेंट के संचालक मुकेश गुर्जर ने बताया कि रेस्टोरेंट के सामने एक कंटेनर खराब होने से हाईवे किनारे खड़ा था। जिसके पीछे दूसरा ट्रक आकर खड़ा हो गया। तभी तीसरे ट्रक ने पीछे से कंटेनर के टक् कर मार दी। टक् कर से मोटरसाइकिल से भरा हुआ कंटेनर आगे खड़े कंटेनर ने जा भिड़ा। जिससे तेज धमाके के साथ डीजल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। होटल ढाबा कर्मचारियों ने केबिन में फंसे चालक मुरारीलाल को बाहर निकाला। इसी दौरान तेज धुआं का गुबार उठा और आग की तेज लपटें उठने लग गई। तेज धमाकों के कारण अफरा-तफरी मच गई।