29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में प्राकृतिक और सुंदरता बहुत, दिखाना जरूरी : मोहित छिकारा

"आज हर कोई हमारे अपने देश 'भारत' के बारे में बात करने के बजाय विदेशों के बारे में बात करता है। अगर हम देखें भारतीय समाज में चाहे वो परंपराएं हों, संस्कृतियां हों या फिर यहां का स्वादिष्ट भोजन सब अपने आप में बेहतरीन है।

2 min read
Google source verification
भारत में प्राकृतिक और सुंदरता बहुत, दिखाना जरूरी : मोहित छिकारा,भारत में प्राकृतिक और सुंदरता बहुत, दिखाना जरूरी : मोहित छिकारा

भारत में प्राकृतिक और सुंदरता बहुत, दिखाना जरूरी : मोहित छिकारा,भारत में प्राकृतिक और सुंदरता बहुत, दिखाना जरूरी : मोहित छिकारा

जयपुर। अगर हम देखें भारतीय समाज में चाहे वो परंपराएं हों, संस्कृतियां हों या फिर यहां का स्वादिष्ट भोजन सब अपने आप में बेहतरीन है। मैं यूं कहूँ, तो भारत का हर राज्य अपने आप में अनूठा है। मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि भारत कितना खूबसूरत है। सही जानकारी के अभाव में आज की पीढ़ी भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से मुखातिब नहीं है। इसीलिए नई पीढ़ी को देश के गौरव पूर्ण इतिहास व संस्कृति से रूबरू कराने के लिए मोहित छिकारा ने कई इंटरेस्टिंग वीडियो शेयर किए। मोहित (Mohit Chhikara) अपने चैनल पर भारत की संस्कृति, परंपरा और इसकी प्राकृतिक सुंदरता से लोगों को रूबरू करवाते हैं। मोहित को ट्रैवलिंग का बहुत शौक है। वह भारत के हर गंतव्य की यात्रा करना चाहते हैं और दुनियाभर में वह लोगों को भारतीय प्राकृतिक और उसकी सुंदरता को दिखाना चाहता है।

भारत का हर राज्य अपने आप में अनूठा
मोहित (Mohit Chhikara) कहते हैं, "आज हर कोई हमारे अपने देश 'भारत' के बारे में बात करने के बजाय विदेशों के बारे में बात करता है। अगर हम देखें भारतीय समाज में चाहे वो परंपराएं हों, संस्कृतियां हों या फिर यहां का स्वादिष्ट भोजन सब अपने आप में बेहतरीन है। मैं यूं कहूँ, तो भारत का हर राज्य अपने आप में अनूठा है। मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि भारत कितना खूबसूरत है। इसके चलते मैंने एक ट्रैवल चैनल बनाया, जहां मैं विभिन्न भारत की विभिन्न जगहों पर व्लॉग करता हूं।” उनका यूट्यूब चैनल 'मोहित छिकारा' पर 1.51 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। मोहित चचरे भाई यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल के साथ भी काम करते हैं।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई, लेकिन एक्टिंग में करियर
मैकेनिकल इंजीनियर और यूट्यूबर मोहित कहते हैं, “मैंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। हालांकि, अभिनय मेरा शौक था। स्कूल में मैं नाटक, नृत्य, अभिनय और खेल जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेता था। मगर यहां खेल मेरी दिलचस्पी थी। फिर कॉलेज में मैंने एक फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया और दो बार जीतकर सिनेमाघरों की ओर अपना रास्ता बनाया।

Story Loader