4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur rural : शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में अब 42 ग्राम पंचायतें होगी

  -क्षेत्र में 5 नई ग्राम पंचायतें बनेगी और 4 पंचायतें विराटनगर की शामिल

2 min read
Google source verification
sp

Jaipur rural : शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में अब 42 ग्राम पंचायतें होगी

-विराटनगर की चार पंचायतें शाहपुरा में शामिल होने से आमजन को मिलेगी राहत

-जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के नवसृजन व पुनर्गठन का प्रारूप किया प्रकाशित

-28 अगस्त तक मांगी आपत्तियां

शाहपुरा। राज्य सरकार की ओर से पंचायतीराज संस्थाओं के नवसृजन, पुनर्गठन व पुनर्सीमांकन के बाद शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में 33 की जगह 42 ग्राम पंचायतें होगी। क्षेत्र में नवसृजन में 5 नई ग्राम पंचायतें गठित की है, जबकि ४ ग्राम पंचायतें विराटनगर क्षेत्र की शामिल की गई है। ऐसे में यदि ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की पुख्ता आपत्ति नहीं आई तो क्षेत्र में 9 गाम पंचायतें बढ़ जाएगी।

इस संबंध में जिला कलेक्टर जयपुर जगरूप सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन, नवसृजन व पुनर्सीमांकन प्रकिया के तहत ग्राम पंचायतों का प्रारूप प्रकाशित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।


प्रारुप प्रकाशन के साथ ही जिला कलेक्टर ने जन साधारण से 28 अगस्त तक आपत्तियां मांगी है।


28 अगस्त तक मांगी आपत्ति

एसडीएम नरेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि निर्धारित समयावधि में कोई भी व्यक्ति जिला कलक्टर कार्यालय, उपखंड अधिकारी या तहसीलदार के समक्ष आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। एसडीएम ने बताया कि विराटनगर क्षेत्र की दूरी से आमजन हो होने वाली परेशानी को देखते हुए चार पंचायतें विराटनगर क्षेत्र की भी शाहपुरा में शािमल की गई है। उक्त पंचायतेें शाहपुरा के नजदीक है और तहसील क्षेत्र शाहपुरा के अन्तर्गत ही आती है।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों से दूरी, 4 हजार से अधिक की आबादी व अन्य मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए नई पंचायतों का सृजन किया गया है।


शाहपुरा में ये बनी चार नई पंचायतें


विकास अधिकारी सत्यनारायण सैनी ने बताया कि शाहपुरा पंचायत समिति में करीब १४ ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन कर 5 नई ग्राम पंचायतों का सृजन किया गया है। जिनमें पीपलोद नारायण, कलवानियों का बास, शिवसिंहपुरा, मामटोरी कलां एवं निठारा ग्राम पंचायतों का नवसृजन करना प्रस्तावित है।

क्ष्ेात्र में निठारा लेटकाबास ग्राम पंचायत को तोड़कर निठारा अलग पंचायत बनाई है। जबकि नायन ग्राम पंचायत से कलवानियों का बास, जगतपुरा, बिशनगढ़ व म्हारखुर्द ग्राम पंचायत का पुनर्गठन कर शिवसिंहपुरा, नवलपुरा ग्राम पंचायत से मामटोरी कला एवं देवीपुरा ग्राम पंचायत को पुनर्गठित कर पीपलोद नारायण नई ग्राम पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव है।


विराटनगर की ये चार पंचायतें शाहपुरा में शामिल, आमजन को मिलेगी

राहतपुनर्गठन व पुनर्सीमांकन प्रकिया के तहत विराटनगर पंचायत समिति क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतें रामपुरा, छापुड़ा खुर्द, गोविंदपुरा धाबाई एवं जाजै कलां को विराटनगर से हटाकर शाहपुरा पंचायत समिति में शामिल किया गया है। उक्त चारों ग्राम पंचायतें विराटनगर पंचायत समिति क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित है तथा शाहपुरा के नजदीक है। उक्त चारों ग्राम पंचायतों में उपखंड कार्यालय एवं तहसील कार्यालय भी शाहपुरा ही लगता था। ऐसे में आमजन को परेशानी होती थी। शाहपुरा से जोडऩे पर आमजन को काफी राहत मिलेगी।