अमन भदौरिया समाज में सकारात्मक परिवर्तन कर रहे हैं। ट्रेंडिंग फैशन, ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट से सफलता हासिल कर रहे हैं।
जयपुर। दुनियाभर से करोड़ों लोग सोशल मीडिया पर यूनिक टैलेंट से नाम कमा रहे हैं। कई क्रिएटर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने कंटेंट से समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी किए हैं। युवा इनफ्लुएंसर अमन भदौरिया (Aman bhadouriaa) ट्रेंडिंग फैशन, ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट से सफलता हासिल कर रहे हैं। वह उन युवा इनफ्लुएंसर में से हैं, जो बेहद कम समय में लाखों लोगों के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ काम कर चुके अमन भारत की यात्रा कर चुके हैं। अब कई देशों की यात्रा करने के लिए भी उत्सुक हैं।
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है। कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर रिल्स के ट्रेंड को फॉलो करते हुए अमन ने अपने अकाउंट पर 'मिंत्रा' के साथ कॉलेब्रेट कर एक रील बनाया था, जो पॉपुलर हुआ। उनके इस लुक को दर्शक काफी पसंद कर रहे। उनके इंस्टाग्राम आईडी पर 1.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।