3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

300 वर्ष पुरानी झर बावड़ी का निखरेगा स्वरूप, पर्यटन के रूप में मिलेगी पहचान

जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित झर बावड़ी अब जल्द ही पर्यटन का केंद्र बनेगी। 5 मंजिला इस बावड़ी के जीर्णोद्धार के लिए मनरेगा के तहत 50 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है।

2 min read
Google source verification

बस्सी

image

Nupur Sharma

Sep 19, 2023

old_stepwell_in_rajasthan.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बस्सी/बांसखोह। जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित झर बावड़ी अब जल्द ही पर्यटन का केंद्र बनेगी। 5 मंजिला इस बावड़ी के जीर्णोद्धार के लिए मनरेगा के तहत 50 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। राजस्थान पत्रिका में इस बावड़ी की दुर्दशा को लेकर खबर प्रकाशित कर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को इसकी सुध लेने के लिए आगाह किया था। इसके बाद विधायक लक्ष्मण मीना प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर झर बावड़ी का जायजा लिया। इसके तहत तकनीकी अभियंताओं ने इसका प्लान तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा। मनरेगा के तहत जिला कलक्टर ने 50 लाख के कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी की। करीब 300 वर्ष पूर्व हाथीराम बंजारा ने इस बावड़ी का निर्माण कराया था। उस दौरान बंजारा जाति के लोग सांभर से नमक एवं अन्य सामग्री इस रास्ते से लाते थे। विश्राम के लिए हाथीराम बंजारा ने यह बावड़ी बनाई। जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राजाधोक टोल प्लाजा के पास झर गांव में यह पांच मंजिला बावड़ी बनी है। जो कि आकर्षक शैली में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : Ganesh Chaturthi 2023: 200 साल बाद विशेष योग-संयोग, सुख-समृद्धि कारक पूजा-खरीदारी

छतरियां बनेगी, लाल पत्थर का होगा उपयोग
वर्तमान में खंडर हो चुकी इस बावड़ी को निखारने के लिए मरम्मत कार्य कर इसमें आकर्षक छतरियां एवं जालियां लगाई जाएगी। जिला परिषद जयपुर एक्सईएन विजय प्रकाश जालूका एवं जेईएन राजेन्द्र सैनी की देखरेख में इस बावड़ी का जीर्णोद्धार होगा। सैनी ने बताया कि पांच मंजिला बावड़ी की मरम्मत कर प्लास्टर कराया जाएगा। इसके बाद दीवारों पर जयपुर स्थापत्य कला शैली में चित्रकारी की जाएगी। बावड़ी की सीढ़ियों पर लाल पत्थर लगाया जाएगा। बावड़ी के बाहर स्थित कुएं पर भी रेलिंग लगाने के साथ ही चारों ओर लाल पत्थर लगाया जाएगा। दरवाजे की मरम्मत कर इस पर भी चित्रकारी की जाएगी। बावड़ी पर एक बड़ी छतरी एवं 6 अन्य छतरियां बनाई जाएगी। बावड़ी के अंदर आवागमन के लिए जालीदार पत्थरों की रेलिंग लगाई जाएगी।

झर बावड़ी को पर्यटन के रूप में विकसित करने को लेकर काफी दिनों से प्रयासरत थे। पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद विधायक एवं अधिकारियों ने इस कार्य में रुचि ली। अब वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही कार्य शुरू होगा।-ममता मीना, सरपंच ग्राम पंचायत झर

यह भी पढ़ें : Sky Night Tourism: पर्यटन विभाग कर रहा है तैयारियां, रेस्टोरेंट को दिया जाएगा नया लुक

टोल से कॉरिडोर बनाने की भी है योजना
जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित झर बावड़ी के जीर्णोद्धार के बाद राजाधोक टोल प्लाजा से बावड़ी तक अलग से सड़क बनाकर कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की भी योजना है। इसके तहत बावड़ी को देखने के लिए पर्यटक आसानी से आ सकते हैं।

Story Loader