4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की पुस्तक लॉन्चिंग पर सम्पत सारस्वत बामनवाली ने रखी यह मांग

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा इला पटनायक के संयुक्त तत्वावधान में लिखी गई पुस्तक "द राइज ऑफ़ द बीजेपी" का लॉन्चिंग समारोह रखा गया। पुस्तक लॉन्चिंग में मंच पर पुस्तक समीक्षक तथा राजनीतिक मुद्दों के जानकार प्रसार भारती में राष्ट्रीय मुद्दों पर समीक्षक सम्पत सारस्वत बामनवाली (Sampat saraswat bamanwali) भी शामिल हुए। सम्पत सारस्वत बामनवाली ने पर्यावरण पर जनांदोलन के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त भारत कैसा हो, इस पर ना केवल राय रखी।

2 min read
Google source verification
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की पुस्तक लॉन्चिंग पर सम्पत सारस्वत बामनवाली ने रखी यह मांग

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की पुस्तक लॉन्चिंग पर सम्पत सारस्वत बामनवाली ने रखी यह मांग

जयपुर। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा इला पटनायक के संयुक्त तत्वावधान में लिखी गई पुस्तक "द राइज ऑफ़ द बीजेपी" (Book The Rise of the BJP) का लॉन्चिंग समारोह नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर पर आयोजित कार्यक्रम में रखा गया। पुस्तक लॉन्चिंग में मंच पर पुस्तक समीक्षक तथा राजनीतिक मुद्दों के जानकार प्रसार भारती में राष्ट्रीय मुद्दों पर समीक्षक सम्पत सारस्वत बामनवाली (Sampat saraswat bamanwali) भी शामिल हुए।

मंच पर कॉर्डिनेटर डॉ कौशिक सरकार ने पुस्तक विमोचन के साथ ही पुस्तक में लिखे वाकयों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से व्यक्तिगत जीवन तथा भाजपा में शुरुआती दिनों के बारे में पूछा। इसके जवाब में अधिवक्ता जीवन से शुरू करते हुए लेबर एसोसिएशन के अध्यक्ष के बाद भाजपा में राज्यसभा सांसद से वर्तमान में पर्यावरण मंत्रालय, श्रम व रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे भूपेंद्र यादव ने वर्तमान में भारत सरकार की नीतियों से अवगत करवाया।

प्लास्टिक मुक्त भारत पर रखी राय

सम्पत सारस्वत बामनवाली ने पर्यावरण पर जनांदोलन के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त भारत कैसा हो, इस पर ना केवल राय रखी। वहीं जयपुर में एक सामाजिक संस्था "द ड्रीम वेलफेयर सोसायटी" द्वारा 250 महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप से दूध पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग को नए प्रारूप में थैले का स्वरूप देने की मुहिम को भी साझा किया ।

ईएसआईसी हॉस्पिटल में बढ़े आयुर्वेद की हिस्सेदारी

सम्पत सारस्वत बामनवाली ने कहा कि आयुर्वेद की हिस्सेदारी ईएसआईसी हॉस्पिटल में बढ़ाने तथा देश के सीमावर्ती प्रदेशों में तेजी से फैल रही बीमारी "सिकल सेल एनीमिया" को पूरी तरह से नियंत्रण करने में कामयाब आयुर्वेद पर जोर दिया। साथ ही आयुर्वेदिक दवाइयों को पैनल में रखकर स्वीकृत करने का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने रखा। वर्तमान में ईएसआईसी हॉस्पिटल इलाज के लिए निजी अस्पतालों में रैफर कर देते है जिससे महंगे इलाज का भार सरकार पर ही आता है। इसके लिए "आयुष भारत एप्प" के माध्यम से ईएसआईसी में सेवा लेने वाले सभी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग तथा आयुर्वेद के पूरे हिंदुस्तान के जाने-माने चिकित्सकों से भी परामर्श उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया। केंद्रीय मंत्री यादव ने सभी उचित व्यवस्थाओं को लागू करवाने का भरोसा दिलाया।