
जयपुर/बिचून। बिचून-मौखमपुरा मार्ग पर सुभाष काॅलोनी के पास डंपर व मोटरसाइकिल भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मौखमपुरा थानाधिकारी संजय मीणा ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार बिचून निवासी युवक रामजीलाल जांगिड़ पुत्र चंदा लाल मजदूरी कर अपने घर जा रहा था।
बिचून लिंक रोड पर ग्राम की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बिचून सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। वहीं डंपर व मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया।
ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। थानाधिकारी संजय मीणा ने एसडीएम तथा उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Updated on:
11 May 2025 10:50 am
Published on:
11 May 2025 10:50 am
