नगरनार में माता भंडारिन सहित क्षेत्र के देवी-देवताओं का वार्षिक मेला उत्सव तीन अप्रैल को मनाया जाएगा। मेला समिति अध्यक्ष रैनू बघेल ने बताया 2 अप्रैल की दोपहर 2 बजे 109 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। 3 अप्रैल की दोपहर 3 बजे से रथ परिक्रमा व झांकी प्रस्तुत होगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले में रात को उडि़या नाट प्रतियोगिता होगी।