
मुठभेड़ में घायल माओवादी मेकाज में भर्ती, एक और युवक को घेराबंदी कर पकड़ा
जगदलपुर . लंबे समय के बाद एक बार फिर दरभा क्षेत्र में माआेवादियों की आहट सुनाई दी, और यहां पखनार चौकी के अंतगर्त नड़ेनार के पास पुलिस से मुठभेड़ हुई है। घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। मुठभेड़ में पुलिस ने एक माओवादी को पैर में गोली लग गई है, वहीं एक और को पुलिस ने पकड़ लिया है। घायल माओवादी का नाम हड़मा बताया जा रहा है, और उसे इलाज के लिए मेकॉज में भर्ती करा दिया गया है।
एएसपी लखन पटले के मुताबिक माओवादी दरभा क्षेत्र में कमजोर चल रहे माआेवादी संगठन एक बार फिर अपने को मजबूत करने यहां माओवादियों के जमावड़े की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इस क्षेत्र में तीन डीआरजी व एसटीएफ की टीम मौके के लिए गुरुवार की शाम रवाना हुई। शुक्रवार की सुबह जैसे ही जवानों की टीम नड़ेनार और कलेपाल के जंगलों में पहुंची यहां मौजूद माओवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
Read More : एक स्थाई वारंटी को घेराबंदी कर पकड़ा, केरिपु एवं जिला बल की संयुक्त कार्रवाई
इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू की, पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी मौके से भाग खड़े हुए। गोलीबारी शांत होने के बाद पुलिस ने जब मौके का मुआइना किया तो यहां कलेपाल निवासी हड़मा नाम के युवक घायल मिला, इसके पांव में गोली लगी हुई थी। वहीं घटनास्थल से ही कुछ दूर पर एक और युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मड्डा बताया है और उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पटाखे की आवाज सुन चला दी गोली
हड़मा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाने के दौरान पुलिस द्वारा गांव में पटाखा फोडऩे पर ही पुलिस के गोली चलाने की खबर चर्चा में रही। यहां मिली जानकारी के मुताबिक हड़मा और मड्डा नड़ेनार और कलेपाल के बीच जंगलों में पटाखे फोड़ रहे थे। यह गांव जंगल के बीच मौजूद है। जंगल में पुलिस को पटाखों की आवाज, बंदूक की आवाज के समान लगी और उन्होंने फायरिंग कर दी है और गोली हड़मा के पैर में लग गई। हालांकि खबर की पुष्टि अधिकारियों ने नहीं की है। वहीं हड़मा भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
Read More : पुलिस के आते ही मनाते थे नकली दीवाली, चढ़े हत्थे, जाने क्या है मामला
मौके से किया सामान बरामद
घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान कई सामान भी किया गया बरामद। जिसमें एक भरमार बंदूक, बूबी ट्रेप, दो टिफिन बम व तीर-धनुष आदि सामग्री भी मुठभेड़स्थल से बरामद किया है।
Published on:
27 Oct 2017 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्तर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
