24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा मना रही चंद लोगों के साथ नोटबंदी की खुशियां, वहीं सैकड़ों ने मनाया काला दिवस व धोखा दिवस

भाजपा पदाधिकारियों को जुटना था। दोपहर 12 बजे के तक सभा स्थल पर मुट्ठीभर कार्यकर्ता जुटे थे। वरिष्ठ नेताओं की कमी साफ नजर आ रही थी।

3 min read
Google source verification
सैकड़ों ने मनाया काला दिवस व धोखा दिवस

सैकड़ों ने मनाया काला दिवस व धोखा दिवस

जगदलपुर . कालाधन वापस लाने के नाम पर देशभर के गरीब व आम लोगों की जेब में केंद्र सरकार ने डाका डालकर पैसे वसूल किए। सरकार ने प्रायोजित तरीके से अमीरों का कर्ज माफ करने और गरीबों के पैसे छीनने नोटबंदी का एेलान एक साल पहले केंद्र सरकार ने लागू किया था।

नोटबंदी के विरोध में ये आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने आड़ावाल में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जतीन जायसवाल ने बताया कि 8 नबंबर को तानाशाही ढंग से केंद्र की भाजपा सरकार ने देशवासियों द्वारा कमाए गए ईमानदारी के पैसे को अमीर पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने नोटबंदी का निर्णय लिया गया। देशभर की जनता बैंको के सामने इस उम्मीद से अपने नोट जमा कराती रही कि कालाधन जमा होगा तो उनके खातों में पीएम मोदी के वादे के तहत उनके खाते में 15 लाख रुपए जमा होंगे। लेकिन यह बात जुमलेबाजी निकली और सरकार का यह वादा एक बार फिर जुमला निकला।

यहां हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया
बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे आड़ावाल चौक पहुंचे। यहां हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। यहां 11 बजे तक जिला कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को नोटबंदी से हुए तकलीफों का जिक्र करते हैं। यह सिलसिला दोपहर 11 बजे तक चला।
यहां बोधघाट पुलिस भी बड़ी संख्या में मौजूद थी। इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष रेखचंद जैन, मिथिलेश स्वर्णकार, मनोहर लुनिया, टीवी रवि, शांति सलाम, सत्तार अली, अनवर खान, अमर सिंह, हेमू उपाध्याय, सरला, सुरेंद्र झा, मोहन राव, विजय सिंह, सतपाल शर्मा, शहनाज बेगम, प्रशांत जैन, पापिया गाईंन, राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, एम. वेंकट राव, ईश्वर सोनी, वीरेंद्र साहनी, सुशील मौर्य, अजय बिसाई, लखन बघेल, हरीश साहू, सामू कश्यप, विक्रम डांगी, चक्रधर बिसाई, गंभीर नाथ समेत काफी लोग मौजूद रहे।

इधर भाजपा ने संजय बाजार में मनाई खुशियां
नोटबंदी के एक साल पूरे होने की खुशियां मनाने बुधवार को संजय बाजार में भाजपा पदाधिकारियों को जुटना था। दोपहर 12 बजे के आसपास तक भी सभा स्थल पर मुट्ठीभर कार्यकर्ता जुटे थे। इनमें भी वरिष्ठ नेताओं की कमी साफ नजर आ रही थी। इसकी बनिस्बत आड़ावाल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ज्यादा सफल नजर आया। संजय बाजार परिसर में पंडाल लगाकर भाजपाई कार्यकर्ताओं ने पहले तो प्रधानमंत्री मोदी की नोटबंदी के लाभ गिनाते रहे। इसके कुछ देर बाद नोटबंदी के समर्थन में पम्पलेट बांटकर लोगों को इसके फायदे समझाते रहे। एक से डेढ़ घंटे प्रदर्शन के बाद पंडाल खाली कर दिया।

नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर धोखा दिवस
बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा के तहत आप कार्यकर्ता बुधवार को दरभा बाजार पहुंचे और यहां नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर धोखा दिवस मनाते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सह संगठन मंत्री भानू चांद्रा ने कहा कि नोटबंदी देश की नता के साथ न सिर्फ धोखा था बल्कि गरीबों को परेशान कर अमीरों को मुनाफा पहुंचाना था। बस्तर लोकसभा पर्यवेक्षक रोहित सिंह आर्य ने बताया कि नोटबन्दी के दौरान कहा गया था कि कालधन वापस आएगा, नक्सलवाद व आतंकवाद खत्म होगा। लेकिन एेसा नहीं हुआ बलकि इसके उलट इन घटनाओं में और अधिक वृद्धि हुई। इस दौरान प्रदेश संगठन सह मंत्री भानूप्रकाश चंद्रा, केंद्रीय लोकसभा पर्यवेक्षक कुलदीप सिंह तोमर, लोकसभा पर्यवेक्षक रोहित सिंह आर्य, सचिव समीर खान, दंतिराम पोयाम, डेरा बेंजाम, नम्रता सोनी, मड़ाराम पोयम समेत अन्य मौजूद थे।

युवक कांग्रेसियों ने बस्तर ब्लॉक में बाइक रैली
केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले का विरोध युवक कांग्रेसियों ने बस्तर ब्लॉक में बाइक रैली निकालकर किया गया। विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में ग्राम धोबीगुड़ा से शुरू बाइक रैली एनएच-30 में तीरथ सिंह पेट्रोल पंप के पास ग्राम धोबीगुड़ा से होते हुए इरिकपाल, मालगांव, परवुगुड़ा, करीतगांव, तारागुड़ा, उलनार, तारापुर, बजावंड, पीठापुर, नलपावंड, कोरटा, कोसमी, भेजरिपदर, बकावंड, छिनारी, सतलावंड, बोरिगांंव, करंजी, मूली, कुम्हरावंड, बारदा, तालुर, इच्छापुर, रेटावंड होते हुए बस्तर नगर पंचायत पहुंचे। यहां कैंडल मार्च निकालकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यहां विधायक बघेल ने नोटबंदी को केंद्र सरकार की नासमझी व तुगलकी फरमान बताया। इस दौरान फतेसिंह परिहार, सूरज कश्यप, शिवराम बिसाई, जगमोहन बघेल, बालकराम जोशी, शंकर ठाकुर, दिनेश यदु, अमज़द खान, बालेश दुबे, अनिल पांडेय, रियाज खान समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।