शहर के एमपीएम अस्पताल में रविवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। अस्पताल प्रबंधन ने एक बेटे को मां की जगह अन्य का शव सौंप दिया, वहीं दूसरी तरफ इलाज का पैसा नहीं करने पर एक अन्य परिवार को शव देने से मना कर दिया। पत्रिका की दखल के बाद देर रात परिवार वालों को अपनों के शव दिए गए, जिन्हें लेकर वे गांव के लिए रवाना हुए। इस दौरान हंगामा व पुलिस भी पहुंची।