बस्ती

गर्ल फ्रेंड का एक कॉल… प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक के साथ दिल दहला देने वाला कांड

बस्ती जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक प्रेमी को प्रेमिका के पिता और भाई ने पीट-पीटकर मार डाला। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को रात में बाग में मिलने के लिए बुलाया।

2 min read
Jun 05, 2025

बस्ती में लव अफेयर के चक्कर में एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। परिजनों के मुताबिक गर्ल फ्रेंड ने मिलने के वास्ते उसे बुलाया, लेकिन पहले से घात लगाकर बैठे पिता और भाई ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और पीट-पीटकर मरणासन्न करने के बाद भाग चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर लड़की के भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमिका से मिलने युवक घर से निकला, भाई और पिता ने किया जानलेवा हमला

जानकारी के मुताबिक जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव का रहने वाले कृष्णा राजभर का गांव की ही एक युवती से काफी दिनों से अफेयर चल रहा था। बुधवार की रात युवती ने फोन कर उसे गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया। कृष्णा फोन पर बात करते हुए घर से निकल गया। जैसे वह बाग में पहुंचा तो वहां पर युवती के परिजन पहले से मौजूद थे। लड़की के भाई और पिता ने उस पर हमला कर दिया।

भाई की चीख सुन पहुंचा फुलचंद, गंभीर रूप से घायल कृष्णा की हुई मौत

कृष्णा की चीख सुनकर बड़ा भाई फूलचंद्र भागकर मौके पर पहुंचा। उसे देखते ही आरोपी युवक को मरा हुआ समझकर झाड़ियों में फेंककर भाग गए। बड़े भाई ने घर वालों को और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और गंभीर रूप से घायल कृष्णा को जिला अस्पताल ले गई। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कृष्णा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवक और युवती दोनों ही राजभर समाज के थे लेकिन फिर भी रिश्ता लड़की के घर वालों को मंजूर नहीं था।

हत्यारोपी पिता और पुत्र गिरफ्तार

सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान कृष्णा की मौत हो गई। मृतक कृष्णा के भाई ने युवती के परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की विधिक कारवाई जारी है।

Updated on:
05 Jun 2025 07:51 pm
Published on:
05 Jun 2025 07:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर