4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षरा सिंह का बड़ा बयान, ‘मैं तंग आकर फांसी लगा लूं, मैं दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं’

Akshara Singh MMS Scandal Video Leaked: अक्षरा सिंह का एक बार फिर से आपत्तिजनक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में अक्षरा सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं।

3 min read
Google source verification
akshara_singh.jpg

अक्षरा सिंह एक बार फिर से एमएमएस वायरल को लेकर सुर्खियों में आई हैं।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह एक बार फिर से एमएमएस वायरल को लेकर सुर्खियों में आई हैं।

अक्षरा का एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप लीक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कथित तौर पर 31 साल की अक्षरा का एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप लीक हो गया है और वो टेलीग्राम, रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में अक्षरा सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। इसको लेकर वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

अक्षरा ने अपनी चुप्पी तोड़ी, कही बड़ी बात
इन सब खबरों पर पहली बार अक्षरा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस पूरे ममाले पर सफाई देते हुए अपनी बात रखी है अक्षरा सिंह ने इस बारे में कहा कि उनकी इंडस्ट्री में 2018 से ही एक खास गुट उन्हें लगातार बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। 'मेरे लिए ऐसे स्ट्रगल काम के शुरुआती दिनों से ही शुरू है।

लोगों ने उठाया गलत फायदा
पहले जब ऐसा कुछ होता था तो लगता था जाने दो कौन कानूनी पचड़े में पड़े, लेकिन अब ऐसा लगता है कि लोगों ने चुप्पी का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया है।'उन्होंने कहा- अब इन चीजों को सहा नहीं जा सकता'।

लीगल एक्‍शन लेने की दी धमकी
अक्षरा ने इस मामले पर लीगल एक्शन लेने की धमकी दी है और कहा, 'अगर कोई यूट्यूब व्लॉगर ये सब करता तो समझ आता क्योंकि वो पैसे कमाने के लिए किसी हद तक चले जाते हैं। मुझे दिक्कत है, कि बिना सच जाने कोई भी उनके बारें में कुछ भी सोशल मीडिया पर लिख रहा है। इन चीजों को देखते हुए काफी दुख होता है।

2018 से एक गैंग अक्षरा के पीछे पड़ा
अक्षरा ने कहा कि 'अब मैं लीगल एक्शन लूंगी, पानी सिर के ऊपर जा चुका है।' अक्षरा ने कहा, एक गैंग साल 2018 से मेरे पीछे पड़ा है और ये लोग मुझे काम करने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग यही चाहते है कि मैं दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं और मैं भी उनकी तरह इन सब चीजों से तंग आकर फांसी लगा लूं।'

अक्षरा सिंह इस समय बस्ती में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। जब बाकियों की तरह एमएमएस वाली खबर अक्षरा तक भी पहुंची, इसके बाद उन्होंने अपनी बात रखी।

आकांक्षा दुबे के घर गई थी अक्षरा सिंह
इसके पहले अक्षरा सिंह ने भावनात्मक पोस्ट सोशल मीडिया पर आकांक्षा के लिए लिखा था। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां से उनके घर जाकर मुलाकात भी की थी। अक्षरा को देखते ही उनकी मां सीने से लिपट कर खूब रोने लगीं थी। इस मौके पर अक्षरा सिंह भी भावुक नजर आईं और उनकी मां को गले लगाकर न सिर्फ अपनी संवेदना व्यक्त की, बल्कि उन्होंने आकांक्षा की मां को ढांढस भी बंधाया और हिम्मत से काम लेने की अपील की थी।

गले लगाकर मां को रोइ
अक्षरा जब घर पहुंची तो आकांक्षा की मां गुमसुम बैठीं थीं। उन्होंने उन्हें कंधा पकड़कर उठाया तो वो अपनी ममता के आंसुओं का सैलाब नहीं रोक पायीं और अक्षरा से गले मिकार काफी देर तक रोती रहीं। इस दौरान अक्षरा की आंख में आंसू दिखे। अक्षरा ने आकांक्षा की मां को ढांढस बंधाया और हर सभव मदद की बात कही।

मेरे दिल के करीब थी आकांक्षा
अक्षरा ने बताया कि इंडस्ट्री में बहुत लोग मेरे करीब हैं, पर आकांक्षा की बात सबसे खास थी। आकांक्षा मुझे बड़ी बहन की तरह मानती थी और मुझसे हमेशा बात करती थी। वो बनारस जब पहुंची तो उसने मुझे मैसेज किया था कि दीदी आप कहां है। मै बनारस में हूं। उसके काम में दम था।

लिखी थी पोस्ट
अक्षरा सिंह ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम पर आकांक्षा के वो मैसेज लिखे तो जो उसने उन्हें बनारस पहुंचकर किये थे। अक्षरा की पोस्ट में लिखा गया है कि 'कल का तुम्हारा मेसेज कहा हो दीदी वाराणसी में ? मुझे अब तक यक़ीन नहीं हो रहा है ये वही इतनी बहादुर लड़की है जिसने अपने माता पिता को उम्मीद , एक बेहतर ज़िंदगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक़्त है जागो और कुछ ग़लत करने से पहले अपने माता पिता का एक बार सोचो।'

Story Loader