सीएम पोर्टल पर की थी शिकायत, झूठी रिपोर्ट लगा दी
सांड़ के हमले में जान गंवाने वाले रामधीरज पांडेय के भतीजे प्रेमनारायण पांडेय ने सांड़ और अन्य छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायत IGRS के माध्यम से CM पोर्टल पर 24 अप्रैल 22 और 30 दिसंबर 22 को की थी। बताया जा रहा है कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय हर्रैया स्तर से IGRS के निस्तारण में रिपोर्ट लगा दी गई कि सांड़ पकड़ लिया गया है।